Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दो मंजिला मकान में पकड़ा गया सेक्स रैकेट:प्रयागराज में 4 महिलाएं और 2 पुरुष हिरासत में, कमरे में आपत्तिजनक हाल में मिले

    1 day ago

    2

    0

    प्रयागराज के अतरसुइया स्थित कल्याणी देवी मोहल्ले में शनिवार शाम एक मकान में सेक्स रैकेट पकड़ा गया। यहां छापा मारकर पुलिस ने चार महिलाओं और दो पुरुषों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। सभी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। लंबे समय से मिल रही थी शिकायत पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कल्याणी देवी इलाके के एक मकान में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने की सूचना मिल रही थी। स्थानीय लोगों ने शिकायत की थी कि मकान में रोजाना नए-नए लोगों का आना-जाना लगा रहता था। यह मकान सुशील केसरवानी का बताया गया। दरवाजा बंद मिलने पर भीतर पहुंची पुलिस शनिवार शाम करीब चार बजे एसीपी के नेतृत्व में अतरसुइया पुलिस ने मकान पर छापा मारा। पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो मकान का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पुलिस अंदर पहुंची तो अलग-अलग कमरों में युवक और युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद कीं। पुलिस सभी छह लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले आई, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस नेटवर्क को कौन संचालित कर रहा था और इसमें अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं। फिलहाल यह बात सामने आई है कि जो चार महिलाएं पकड़ी गई हैं, उनमें से एक प्रतापगढ़, दूसरी कटघर, तीसरी मऊआइमा और चौथी हनुमानगंज की है। इन्हीं में से एक महिला इस पूरे रैकेट को संचालित कर रही थी। ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहा था धंधा सेक्स रैकेट का यह धंधा ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहा था। दरअसल ग्राउंड फ्लोर पर ही ब्यूटी पार्लर चलाया जाता था। इसकी संचालिका हनुमानगंज निवासी महिला थी। कुछ साल पहले उसने यह मकान किराए पर लिया था। पिछले 5 से 6 महीने से सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा था। मकान मालिक की भूमिका भी जांच के दायरे में एक अहम बात यह है कि इस रैकेट में मकान मालिक भी शामिल है। पुलिस के मुताबिक, जो दो पुरुष पकड़े गए हैं, उनमें से एक मकान मालिक सुशील है। एसीपी अतरसुइया निकिता श्रीवास्तव ने बताया कि पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि इस नेटवर्क में और कौन लोग शामिल थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:गोरखपुर में लड़के ने सुसाइड किया, लिखा- वो बेवफा है, शादी का झांसा देकर मुझसे संबंध बनाए
    Next Article
    एक लाख रुपए के विवाद में होजरी व्यापारी की हत्या:कानपुर में रेस्टोरेंट संचालक की तलाश में 5 टीमें जुटीं, 18 संदिग्ध उठाए गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment