Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दो टंकी लेकर तेल भरवाने पहुंचा युवक:गोरखपुर में पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइन, पुलिस से लोग बोलें- लाइन में लगिए

    1 hour ago

    1

    0

    देश भर में डीजल और पेट्रोल की कमी की अफवाहों का असर गोरखपुर में भी देखने को मिल रहा है। शहर के तमाम पेट्रोल पंप पर लोग लंबी लाइन लगाते हुए नजर आएं। इस बीच पेट्रोल डलवाने आएं पुलिस वालों को भी लोगों ने लाइन में लगने को कहा। गुरुवार को दोपहर 12 बजे के करीब टाउन हॉल स्थित भारत पेट्रोलियम पर लोगों की लंबी लाइन दिखी। इस बीच एक युवक पल्सर बाइक पर दो-दो टंकी लेकर पेट्रोल पंप पहुंचा। पहले एक टंकी फुल कराई। उसके बाद उसे निकाल कर नीचे रखा और दूसरी टंकी बाइक में फिट कर टंकी फुल कराई। दो- दो टंकी लेकर आने वाला प्रदीप कुमार यादव ने बताया- मैं एक मैकेनिक हूं। मेरे पास तेल की खपत ज्यादा रहती है। 8 से 9 लीटर का काम रोज रहता है, खत्म हो जाएगा तो कहा से लाऊंगा। पेट्रोल के लिए गाड़ी में टंकी मांग रहे थे। इसीलिए मैंने दिमाग लगाया कर गाड़ी में टंकी दो टंकी की व्यवस्था की। मुझे पेट्रोल मिल गया है। दोनों टंकी फुल करा ली है। वहीं तमाम लोग बॉटल और गैलन लेकर पंप पहुंचे। हालांकि उन्हें बिना तेल दिए वापस लौटा दिया गया। सुबह से ही टंकी पर दोनों तरफ लंबी लाइन लगी हुई है। लोग 2 से 3 घंटे से खड़े होकर पेट्रोल और डीजल भरवा रहे। वहीं कड़ी धूप में लाइन में लगे बुजुर्गों और महिलाओं को ज्यादा समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। मैनेजर बोले- पर्याप्त मात्रा में ईंधन, आज ही स्टॉक आया पंप के मैनेजर श्याम लाल शर्मा का कहना है कि लोग बिना मतलब के परेशान हो रहे हैं। हमारे पास पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल और डीजल उपलब्ध है। आज ही स्टॉक आया है। कोई कमी नहीं है। अगर आम लोग आराम से काम लें ये तेल दो दिनों तक आराम से चल सकता है। स्टॉक लगातार आ भी रहे हैं। यह समस्या सिर्फ अव्यस्था की वजह से ही हो रही है। लोगों को बिना घबराएं काम लेना होगा। हम किसको-किसको समझायेंगे। लोगों को खुद समझना चाहिए। उन्होंने बताया कि जो लोग गैलन और बॉटल लेकर आ रहे हैं उन्हें एक बूंद तेल नहीं दिया जा रहा है। हम नियमों के हिसाब से चल रहे हैं। लोग इतने अधिक पैनिक हो रहे हैं कि गाड़िया बेतरतीब खड़े कर रहे हैं, जिसकी वजह से धक्का- मुक्की भी हो रही है। गाड़ियां बीच में फंस जा रही हैं, फिर उसे आगे-पीछे करना मुश्लिक है। लोग एक दूसरे के ऊपर चढ़े हुए हैं। महिला बोली- यद्ध कहीं और दिक्कत हमें झेलनी पड़ रही बच्चे के साथ पेट्रोल पम्प पहुंची महिला बोली- 2-3 घंटे से खड़े है इतनी धूप में। ऐसे कैसे काम चलेगा। गैस की दिक्कत, पेट्रोल की दिक्कत, युद्ध कहीं और हो रहा है, दिक्कत यहां हो रही है। लोगों को आराम से काम लेना चाहिए। सिलेंडर भी नहीं मिल रहा है, पेट्रोल भी नहीं मिल रहा है। ऐसे तो धीरे- धीरे तो सब चीज बंद हो जाएगा। कितनी हम लोगों को दिक्कत सहनी पड़ेगी। वार कहीं और हो रहा है तो यहां दिक्कत नहीं होना चाहिए। यहां तो सबकुछ आराम से मिलना चाहिए। बुजुर्ग बोलें- लोग पैनिक कर रहे पेट्रोल के लिए लाइन में लगे बुजुर्ग ने बताया- इतनी धूप में लगभग डेढ़ घंटे से स्कूटी लेकर खड़ा हूं। दिक्कत तो रही है। लोग पैनिक कर रहे हैं। उनको समझना चाहिए कि तेल सबको मिलेगा। सरकार देश के अंदर रखे इंतजाम- महिला प्रियंका ने बताया आधे घंटे से लाइन में लगी हूं। इतनी तेज धूप है। दिक्कत तो बहुत हो रही है। सरकार से यही कहना चाहूंगी कि देश के अंदर भी कुछ व्यवस्था होनी चाहिए। इतने अविष्कार हो रहे हैं। तो कुछ ऐसा इंतजाम भी कर दिया जाए कि हमें दूसरे देशों पर इतना डिपेंड न रहना पड़ें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ग्राउंड रिपोर्ट: पुल-पेट्रोल पंप के बाद अब गैस स्टेशन तबाह, लेबनान में ईंधन का गहरा संकट
    Next Article
    मां बाराही देवी धाम पर कड़ी सुरक्षा:एसपी ने प्रवेश, निकास, पार्किंग, भीड़ नियंत्रण और महिला सुरक्षा का जायजा लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment