Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दो टंकी लेकर तेल भरवाने पहुंचा युवक:गोरखपुर में पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइन, पुलिसकर्मियों से पब्लिक बोली- लाइन में आइए

    3 hours ago

    1

    0

    देश भर में डीजल और पेट्रोल की कमी की अफवाहों का असर गोरखपुर में भी देखने को मिल रहा है। शहर के तमाम पेट्रोल पंप पर लोग लंबी लाइन लगाते हुए नजर आएं। इस बीच पेट्रोल डलवाने आएं पुलिस वालों को भी लोगों ने लाइन में लगने को कहा। गुरुवार को दोपहर 12 बजे के करीब टाउन हॉल स्थित भारत पेट्रोलियम पर लोगों की लंबी लाइन दिखी। इस बीच एक युवक पल्सर बाइक पर दो-दो टंकी लेकर पेट्रोल पंप पहुंचा। पहले एक टंकी फुल कराई। उसके बाद उसे निकाल कर नीचे रखा और दूसरी टंकी बाइक में फिट कर टंकी फुल कराई। दो- दो टंकी लेकर आने वाला प्रदीप कुमार यादव ने बताया- मैं एक मैकेनिक हूं। मेरे पास तेल की खपत ज्यादा रहती है। 8 से 9 लीटर का काम रोज रहता है, खत्म हो जाएगा तो कहा से लाऊंगा। पेट्रोल के लिए गाड़ी में टंकी मांग रहे थे। इसीलिए मैंने दिमाग लगाया कर गाड़ी में टंकी दो टंकी की व्यवस्था की। मुझे पेट्रोल मिल गया है। दोनों टंकी फुल करा ली है। वहीं तमाम लोग बॉटल और गैलन लेकर पंप पहुंचे। हालांकि उन्हें बिना तेल दिए वापस लौटा दिया गया। सुबह से ही टंकी पर दोनों तरफ लंबी लाइन लगी हुई है। लोग 2 से 3 घंटे से खड़े होकर पेट्रोल और डीजल भरवा रहे। वहीं कड़ी धूप में लाइन में लगे बुजुर्गों और महिलाओं को ज्यादा समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। मैनेजर बोले- पर्याप्त मात्रा में ईंधन, आज ही स्टॉक आया पंप के मैनेजर श्याम लाल शर्मा का कहना है कि लोग बिना मतलब के परेशान हो रहे हैं। हमारे पास पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल और डीजल उपलब्ध है। आज ही स्टॉक आया है। कोई कमी नहीं है। अगर आम लोग आराम से काम लें ये तेल दो दिनों तक आराम से चल सकता है। स्टॉक लगातार आ भी रहे हैं। यह समस्या सिर्फ अव्यस्था की वजह से ही हो रही है। लोगों को बिना घबराएं काम लेना होगा। हम किसको-किसको समझायेंगे। लोगों को खुद समझना चाहिए। उन्होंने बताया कि जो लोग गैलन और बॉटल लेकर आ रहे हैं उन्हें एक बूंद तेल नहीं दिया जा रहा है। हम नियमों के हिसाब से चल रहे हैं। लोग इतने अधिक पैनिक हो रहे हैं कि गाड़िया बेतरतीब खड़े कर रहे हैं, जिसकी वजह से धक्का- मुक्की भी हो रही है। गाड़ियां बीच में फंस जा रही हैं, फिर उसे आगे-पीछे करना मुश्लिक है। लोग एक दूसरे के ऊपर चढ़े हुए हैं। महिला बोली- यद्ध कहीं और दिक्कत हमें झेलनी पड़ रही बच्चे के साथ पेट्रोल पम्प पहुंची महिला बोली- 2-3 घंटे से खड़े है इतनी धूप में। ऐसे कैसे काम चलेगा। गैस की दिक्कत, पेट्रोल की दिक्कत, युद्ध कहीं और हो रहा है, दिक्कत यहां हो रही है। लोगों को आराम से काम लेना चाहिए। सिलेंडर भी नहीं मिल रहा है, पेट्रोल भी नहीं मिल रहा है। ऐसे तो धीरे- धीरे तो सब चीज बंद हो जाएगा। कितनी हम लोगों को दिक्कत सहनी पड़ेगी। वार कहीं और हो रहा है तो यहां दिक्कत नहीं होना चाहिए। यहां तो सबकुछ आराम से मिलना चाहिए। बुजुर्ग बोलें- लोग पैनिक कर रहे पेट्रोल के लिए लाइन में लगे बुजुर्ग ने बताया- इतनी धूप में लगभग डेढ़ घंटे से स्कूटी लेकर खड़ा हूं। दिक्कत तो रही है। लोग पैनिक कर रहे हैं। उनको समझना चाहिए कि तेल सबको मिलेगा। सरकार देश के अंदर रखे इंतजाम- महिला प्रियंका ने बताया- आधे घंटे से लाइन में लगी हूं। इतनी तेज धूप है। दिक्कत तो बहुत हो रही है। सरकार से यही कहना चाहूंगी कि देश के अंदर भी कुछ व्यवस्था होनी चाहिए। इतने अविष्कार हो रहे हैं। तो कुछ ऐसा इंतजाम भी कर दिया जाए कि हमें दूसरे देशों पर इतना डिपेंड न रहना पड़ें। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित भारत पेट्रोलियम पर भारी भीड़ गोरखपुर से ट्रांसपोर्ट नगर स्थित भारत पेट्रोलियम पर बृहस्पतिवार की सुबह से ही पेट्रोल और डीजल लेने के लिए लोगों की भारी भीड़ देखने के लिए मिल रही है। पेट्रोल मैनेजर में अपने यहां 2 पाहिया वाहन के लिए 200 और चार पहिया वाहन के लिए 1000 का लिमिट रख दिया है। कमर्शियल गाड़ी में 5000 तक की ईंधन भरवाने की छूट है। इससे पहले बुधवार की देर रात डीएम और एसएससी ने अलग-अलग पेट्रोल पंप का निरीक्षण कर जनता से पैनिक ना होने की सलाह दी थी। एल्युमीनियम फैक्ट्री स्थित इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर लंबी लाइन लगी गोरखपुर में एल्युमीनियम फैक्ट्री स्थित इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर गुरुवार को पेट्रोल भरवाने के लिए भारी भीड़ लगी रही। सुबह से ही लंबी लाइन लगी है और लोगों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ रहा है। पंप पर मौजूद लोगों ने बताया कि महाराजगंज और आसपास के जिलों में पेट्रोल नहीं मिल रहा है। इसी वजह से वहां के लोग गोरखपुर आकर यहां पेट्रोल भरवा रहे हैं। कई लोगों ने बताया कि वे करीब दो घंटे से लाइन में लगे हैं। लंबी लाइन और भीड़ की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। मेडिकल कॉलेज रोड के HP पेट्रोल पंप पर चारपहिया वाहनों की लंबी लाइन गोरखपुर में मेडिकल कॉलेज रोड के HP पेट्रोल पंप पर गुरुवार सुबह से ही काफी भीड़ लगी हुई है। दोपहिया और चारपहिया वाहनों की लंबी लाइन लगी है। पेट्रोल भरवाने के लिए लोग काफी देर से इंतजार कर रहे हैं। वाहनों की लाइन सड़क तक पहुंच गई है, जिससे आसपास के रास्तों पर भी दबाव बढ़ गया है। भीड़ ज्यादा होने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है और यातायात भी प्रभावित हो रहा है। स्पोर्ट्स कॉलेज रोड स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर लोगों की काफी भीड़ गोरखपुर में स्पोर्ट्स कॉलेज रोड पर स्थित इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर लोगों की काफी भीड़ लगी हुई है। सुबह से ही गाड़ियों की लंबी लाइन लगी है और लोगों को अपनी बारी के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। कल शाम से पेट्रोल की मांग तेजी से बढ़ी है। इसी वजह से पंप पर सामान्य पेट्रोल पूरी तरह खत्म हो गया है। अभी पंप पर सिर्फ एक्स्ट्रा प्रीमियम पेट्रोल मिल रहा है, जो महंगा होता है। डीजल अभी उपलब्ध है। भीड़ के बावजूद लोग लाइन में लगे हैं और मजबूरी में महंगा पेट्रोल भरवा रहे हैं। इससे आसपास के इलाके में भीड़ और दबाव बढ़ गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चित्रकूट में गहराया पेट्रोल संकट:वाहन चालक परेशान, पंपों पर लगी लंबी कतारें, घंटों तक करना पड़ रहा इंतजार
    Next Article
    डीजे विवाद पर पत्थरबाजी, एक व्यक्ति गंभीर घायल:इटावा के झंडा चढ़ाने के दौरान हुआ विवाद, VIDEO आया सामने

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment