Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दबंगों ने खड़ी दीवार गिराई, परिवार से मारपीट:सरायलखंसी के रणवीरपुर में जमीन विवाद, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर

    13 hours ago

    1

    0

    मऊ जनपद के सराय लखंसी थाना क्षेत्र के रणवीरपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दबंगों द्वारा दीवार गिराने और परिवार से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रणवीरपुर निवासी पवन जायसवाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी आबादी की भूमि पर एक दीवार का निर्माण कराया था। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद जब मजदूर अपने घर चले गए, तभी देर शाम उनके कुछ पड़ोसी लाठी-डंडों से लैस होकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने जबरन खड़ी दीवार को गिरा दिया। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पीड़ित के अनुसार, घटना के अगले दिन सुबह वही लोग फिर से पहुंचे और पुरानी व नई दोनों दीवारों को तोड़ने लगे। जब पवन जायसवाल और उनके परिवार ने इसका विरोध किया, तो दबंगों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट की यह पूरी घटना परिवार के सदस्यों ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर ली, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। घायल अनुज जायसवाल ने बताया कि घर के पीछे बाउंड्री है उसे दबंगों ने गिरा दिया जिसकी थाने पर सूचना दिया गया दबंग 20 की संख्या में अवनीश चंद्रशेखर आशुतोष भगत संजय रणविजय समेत कई लोगों ने लाठी डंडे और टांगी से हमला कर दिया जिससे 5 लोग घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पीड़ित पक्ष ने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच कर रही थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हमीरपुर में डग्गामार चालक ने बस ड्राइवर को पीटा:सवारियां ढोने को लेकर विवाद, आरोपी पर मुकदमा, वाहन सीज
    Next Article
    लखनऊ नगर निगम की बजट कार्यकारिणी बैठक शुरू:पार्षद कोटा 3 करोड़ करने का मुद्दा गरमाया, 4692 करोड़ के बजट पर चर्चा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment