Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दुबई में देवरिया के युवक की संदिग्ध हालात में मौत:शव भारत लाने के लिए पत्नी ने लगाई गुहार, सांसद ने विदेश मंत्री को पत्र लिखा

    3 hours ago

    1

    0

    देवरिया जिले के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के बर्दगोनिया निवासी 25 वर्षीय अभिषेक प्रजापति की दुबई में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार में शोक का माहौल है। मृतक की पत्नी प्रिया प्रजापति ने अपने पति का पार्थिव शरीर भारत लाने के लिए जनप्रतिनिधियों से मदद की गुहार लगाई है। इस मामले में जिला पंचायत सदस्य सुनील निषाद ने प्रिया प्रजापति के साथ मिलकर बासगांव के सांसद कमलेश पासवान को एक पत्र सौंपा। सांसद ने इस पर संज्ञान लेते हुए केंद्रीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर को पत्र लिखकर पूरी घटना से अवगत कराया। उन्होंने विदेश मंत्रालय से अभिषेक प्रजापति के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत लाने में सहायता का अनुरोध किया है। अभिषेक प्रजापति 13 जनवरी को रोजगार के सिलसिले में दुबई गए थे। वह एक इंजीनियरिंग कंपनी में कार्यरत थे। रविवार को कंपनी की ओर से उनके परिजनों को उनकी मौत की सूचना दी गई। हालांकि, अभिषेक की मौत के कारणों को लेकर अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। परिवार के सदस्यों का कहना है कि जब तक अभिषेक का शव भारत नहीं आ जाता, तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जा सकता। पत्नी प्रिया प्रजापति लगातार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मदद की अपील कर रही हैं। स्थानीय लोगों ने भी सरकार से इस मामले की जांच कराने और जल्द से जल्द शव को भारत लाकर परिजनों को सौंपने की मांग की है, ताकि मृतक का अंतिम संस्कार विधि-विधान से किया जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    BPCIL छात्रवृत्ति परीक्षा-2025 के परिणाम घोषित:'पर्सनालिटी इंटरव्यू' के बाद मेधावी छात्रों को नकद पुरस्कार दिए
    Next Article
    IPL- पंजाब ने गुजरात को 3 विकेट से हराया:डेब्यू मैच में कूपर कोनोली की फिफ्टी, विजयकुमार वैशाख ने 3 विकेट लिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment