Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर:पति, ननद और ननदोई पर केस दर्ज

    13 hours ago

    3

    0

    सिद्धार्थनगर में दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को परेशान करने, मारपीट करने और घर में प्रवेश नहीं देने का मामला सामने आया है। विवाहिता अफसाना खातून की शिकायत पर महिला थाने में पति नसीर अहमद, ननद आलिया खातून और ननदोई शहाबुद्दीन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच इंस्पेक्टर भाग्यवती पांडेय को सौंपी गई है। अफसाना ने शिकायत में बताया कि उसकी शादी 11 जून 2025 को नसीर अहमद से हुई थी। शादी में मायके वालों ने दो लाख रुपए नकद के अलावा बेड, कुर्सी, सोफा, मेज, अलमारी, फ्रिज, कूलर, वॉशिंग मशीन, मिक्सर, गैस चूल्हा, पंखा, बैग, संदूक और कपड़े समेत कई सामान दिए थे। 16 जून को उसकी विदाई हुई थी। विवाहिता का आरोप है कि शादी के करीब एक सप्ताह बाद पति नसीर, ननद आलिया और ननदोई शहाबुद्दीन ने मायके से 10 लाख रुपए नकद लाने की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी नहीं होने पर उसे परेशान किया गया। शिकायत में गाली-गलौज, मारपीट, खाना नहीं देने और मोबाइल फोन छीनने के आरोप भी लगाए गए हैं। भाई से भी रकम लाने को कहा अफसाना के मुताबिक, जब उसका भाई उसे विदा कराने पहुंचा तो आरोपियों ने उससे भी 10 लाख रुपए दहेज की मांग की। रकम दिए बिना अफसाना को साथ भेजने से इनकार कर दिया गया। इसके बाद 2 सितंबर 2026 को भाई इरफान, अरबाज और आकाश के साथ विवाहिता को लेने पहुंचा। घर में प्रवेश से रोका, मारपीट का आरोप आरोप है कि पति, ननद और ननदोई ने अफसाना को घर में घुसने नहीं दिया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और कहा गया कि जब तक 10 लाख रुपए और दहेज नहीं मिलेगा, उसे घर में नहीं रखा जाएगा। साथ आए लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। महिला थाने में केस दर्ज, जांच शुरू विवाहिता ने कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को शिकायत दी थी। इसके बाद सिद्धार्थनगर महिला थाने में तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों की प्रदर्शनी लगी:भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने विकास कार्यों की जानकारी ली, जिलाध्यक्ष ने योजनाओं की सराहना की
    Next Article
    सीतापुर में सुबह से झमाझम बारिश:भीगते हुए स्कूल पहुंचे बच्चे, 8 घंटे में 32 मिमी बारिश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment