Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देहरादून में B.Tech करने आए यूपी के छात्र की हत्या:खाने के दौरान बहस हुई तो फावड़ा सिर पर मारा; 3 स्टूडेंट गिरफ्तार

    8 hours ago

    1

    0

    देहरादून में उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के छात्र दिव्यांशु जटराणा की सिर पर फावड़ा मारकर हत्या कर दी गई। दिव्यांशु यूपी के मुजफ्फरनगर से B.Tech करने देहरादून आया था। देहरादून पुलिस के अनुसार, छात्रों के दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प के दौरान यह घटना हुई। इसमें दिव्यांशु गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, अन्य की तलाश की जा रही है। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। दिव्यांशु का शव कुछ ही देर में मुजफ्फरनगर उसके घर पहुंचेगा। पहले 3 तस्वीरें देखिए… सिलसिलेवार पूरी खबर पढ़िए… छात्रों में थी पुरानी रंजिश घटना सोमवार (23 मार्च) रात करीब 8:30 बजे प्रेमनगर के केहरी गांव में हुई। यहां उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले छात्रों के दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश और वर्चस्व को लेकर झगड़ा हो गया। देखते ही देखते झगड़े ने हिंसक रूप ले लिया। फिर दोनों गुटों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे। इसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। 15 से ज्यादा युवकों ने हमला किया पुलिस के मुताबिक, केहरी गांव बैंड मेन रोड पर स्थित 'बावा की रसोई' में मुजफ्फरनगर निवासी छात्र दिव्यांशु जटराणा (22) खाना खाने गया था। वहां पहले से मौजूद कॉलेज के ही दूसरे गुट के छात्रों के साथ उसका विवाद हुआ। दिव्यांशु जटराणा के दोस्तों ने बताया कि देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि आर्यन शर्मा, शिवम शर्मा, मधुर, अंकुर, प्रह्यलादराज शान्तनू, उज्जवल, आकाश, वैभव मिश्रा, ऋतिक राजपुत, अकुर सिंह, वैभव शर्मा, अंकित भारद्वाज, युवराज चौहान, आदित्य राज समेत अज्ञात छात्रों ने षड्यंत्र करते हुए एक राय होकर लाठी-डंडों और फावड़े से दिव्यांशु पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना के बाद आस-पास मौजूद लोग उसे पहले प्रेमनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर दून अस्पताल रेफर किया गया। एम्बुलेंस खराब होने पर पुलिस ने अपने वाहन से उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। तीनों आरोपी प्रेमनगर में किराए पर रहते हैं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दिव्यांशु के घरवालों को सूचना दी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। दिव्यांशु के चाचा गौरव राणा की शिकायत पर प्रेमनगर पुलिस ने 15 नामजद छात्रों के खिलाफ हत्या, दंगा करने और साजिश रचने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनकी पहचान युवराज कुमार (BBA सेकेंड ईयर), मधुर खंडेलवाल (B.Tech थर्ड ईयर) और शिवम शर्मा (B.Tech थर्ड ईयर) के रूप में हुई है। तीनों छात्र प्रेमनगर क्षेत्र में किराए पर रह रहे थे। पुलिस ने मामले में कुछ बच्चों को हिरासत में भी ले लिया है। मुजफ्फरनगर का रहने वाला था दिव्यांशु मुजफ्फरनगर में रहने वाले अमित उर्फ सोनू जटराणा किसान हैं। उनके पास करीब 50 बीघा जमीन है। परिवार में अमित की पत्नी अलका और दो बेटे दिव्यांशु व लक्षित थे। लक्षित 11वीं का छात्र है। वहीं, दिवांशु ने पिछले साल देहरादून की उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया था। --------------------------- ये खबर भी पढ़ें… देहरादून में 8 लोगों को कार से कुचलने की कोशिश: बीच-बचाव करने आए लोगों पर भी चढ़ाई गाड़ी, बीच हाईवे पर लाठी से पीटा देहरादून में बीच सड़क पर 8 लोगों को कुचलने के मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना सहसपुर थाना क्षेत्र के धर्मावाला चौक की है, जिसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में करीब 43 सेकेंड तक हाईवे पर दो कारों में सवार 15 से ज्यादा युवक आपस में मारपीट करते नजर आ रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में बच्ची बेचने के आरोप में दो और गिरफ्तार:अस्पताल सीज, कुल 5 आरोपी पकड़े गए
    Next Article
    रायबरेली में फंदे पर लटका मिला युवक का शव:आत्महत्या की जताई जा रही आशंका, पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment