Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ठाकुरद्वारा मंदिर में रंगाई-पुताई का काम शुरू:फर्रुखाबाद में निमंत्रण कार्ड छपवाए गए, 19 सितंबर तक होंगे कार्यक्रम

    10 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है। शहर के प्रमुख मंदिरों में पर्व की तैयारियां जोरों पर हैं। ठाकुरद्वारा मंदिर में रंगाई-पुताई का कार्य चल रहा है, वहीं श्री राधा श्याम शक्ति मंदिर में भी विशेष आयोजनों की तैयारी की जा रही है। ठाकुरद्वारा श्री राधा गोपाल मंदिर में इन दिनों तीन कारीगर रंगाई-पुताई का काम कर रहे हैं। यहां जन्माष्टमी के अवसर पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। सुबह मंगला आरती होगी, जो वर्ष में एक बार ही की जाती है। दोपहर 12 बजे ठाकुर जी का महाभिषेक किया जाएगा। महाभिषेक और राजभोग के बाद मंदिर के पट बंद कर दिए जाएंगे। शाम 6 बजे भक्तों के दर्शन के लिए पट पुनः खोले जाएंगे। रात 12 बजे एक बार फिर महाभिषेक का आयोजन होगा। अनुमान है कि इस कार्यक्रम में करीब दो हजार श्रद्धालु उपस्थित रहेंगे। दूसरी ओर, श्री राधा श्याम शक्ति मंदिर में जन्माष्टमी से लेकर 19 सितंबर तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इन आयोजनों के लिए निमंत्रण कार्ड छपवाए जा चुके हैं और उन्हें वितरित करने का कार्य जारी है। श्री कृष्ण जन्माष्टमी से शुरू हो जाएंगे कार्यक्रम लोहाई रोड स्थित श्री राधा श्याम शक्ति मंदिर में भी तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। यहां श्री कृष्ण जन्माष्टमी यानी की 4 सितंबर से कार्यक्रम का शुभारंभ हो जाएंगे। यहां 19 सितंबर तक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। 6 सितंबर को श्री अष्ट सखी पूजन होगा। 8 सितंबर को सुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा। 11 सितंबर को श्री राणी सती दादी महोत्सव होगा, 12 सितंबर को गजेंद्र मोक्ष स्त्रोत है, 13 सितंबर को श्री लाल छठी महोत्सव, 14 सितंबर को गजेंद्र मोक्ष स्तोत्र, 15 सितंबर को श्री गोपाल सहस्त्रनामावली यज्ञ, 16 सितंबर को गजेंद्र मोक्ष स्तोत्र, 17 को भी गजेंद्र मोक्ष स्तोत्र, 18 सितंबर को श्री ललिता सखी पूजन होगा और 19 सितंबर को श्री राधा महाभिषेक एवं महा आरती का आयोजन किया जाएगा। बताया गया जन्माष्टमी पर विशेष तौर से शाम 6:00 बजे से ठाकुर जी का महा अभिषेक शुरू होगा यह रात ही 12:00 बजे तक चलेगा। कार्यक्रम को लेकर कार्ड छप गए हैं उनको बांटने का कार्य किया जा रहा है। हालांकि मंदिर में सजावट 3 सितंबर से शुरू हो जाएगी। 400 रुपए से लेकर 2500 रुपए तक का झूला उपलब्ध श्री कृष्ण जन्माष्टमी 4 सितंबर की है ऐसे में बाजार में दुकान भी लगना शुरू हो गई है। बताया गया कि बाजार में तरह-तरह के झूले आए हुए हैं₹400 से लेकर ₹2500 तक का झूला बाजार में उपलब्ध है। भगवान की ड्रेस की बात की जाए तो ₹50 से लेकर₹400 तक की ड्रेस भी उपलब्ध है। मुकुट की कीमत भी₹50 से लेकर₹300 तक है। माला ₹20 की बाजार में उपलब्ध है। हालांकि लोग खरीदारी के लिए भी दुकानों पर पहुंचने लगे हैं। अभिजीत ने बताया बीते वर्ष के सापेक्ष 15% तक इस बार महंगाई बड़ी है। पत्थर के विग्रह भी उपलब्ध बाजार में ठाकुर जी के पत्थर के विग्रह की भी मांग है।₹400 से लेकर ₹3000 तक के विग्रह उपलब्ध हैं। लोग इनको पसंद भी कर रहे हैं। हालांकि दुकानदारों का कहना है 2 और 3 सितंबर को ही बिक्री अधिक होगी। 200 रुपए से लेकर एक हजार तक की ड्रेस उपलब्ध बाजार में बच्चों की श्री कृष्णा वाली ड्रेस ₹200 से लेकर ₹1000 तक की उपलब्ध है। छोटे बच्चों की ड्रेस ₹200 में तो 5 साल तक के बच्चे की ड्रेस ₹1000 में उपलब्ध है ड्रेस के साथ मुकुट और माल भी दी जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बारिश को देखते हुए गाजीपुर में स्कूल बंद:कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों को छुट्टी, प्रशासन ने जारी किया आदेश
    Next Article
    फिरोजाबाद नगर निगम ठेका कर्मचारी हड़ताल पर:15 हजार मानदेय की मांग, अधिकारी समझाने में जुटे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment