Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'देख लीजिए...राहुल-अखिलेश के दफ्तर में तेल का कुआं न हो':आगरा में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा- पूरी दुनिया पर संकट है, यहां सब सही

    6 hours ago

    2

    0

    केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने गैस-तेल कमी पर सवाल उठा रहे विपक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा- संकट के समय में भी राहुल गांधी और अखिलेश यादव देश में भ्रम फैलाते हैं। इनके दफ्तर में खुलवा कर देख लीजिए, कहीं तेल का कुआं मिल जाए तो हम लोग भी खुश हो जाएंगे। उन्होंने कहा- जब पूरी दुनिया पर संकट है...ऐसा कोई देश नहीं है जो इस संकट न हो...चीन, अमेरिका, रूस, सब समस्या से जूझ रहे हैं, लेकिन मैनेजेंट किसे कहते हैं, ये सीखना हो तो ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीखिए। अब विस्तार से पढ़िए... केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह शुक्रवार को आगरा में थे। उन्होंने कई कार्यक्रमों में भाग लिया। टैक्सटाइल और एक्सपोर्ट से जुड़ी कई इकाइयों के भ्रमण के साथ ही उन्होंने हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट एवं टेक्सटाइल के क्षेत्रीय पदाधिाकारियों के साथ बैठक भी की। इस दौरान प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने विपक्ष पर निशाना भी साधा। पूरी दुनिया पर संकट है ईरान-इजरायल युद्ध के बीच गैस और तेल की कमी को लेकर उठ रहे सवालों के बीच केंद्रीय मंत्री ने कहा-जब कोरोना काल आया था, पूरी दुनिया में हाहाकार था...उस कोरोना काल में हम पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन नहीं बना पा रहे थे, न पीपी किट थी...कई ऐसी चीजें थीं जो हमारे पास नहीं थीं, इसके बावजूद एक अवसर निकलकर आया। अब भी पूरी दुनिया पर संकट है। जब पूरी दुनिया पर संकट होगा तो हम उससे अछूते नहीं रह पाएंगे। पेट्रोल-डीजल पर एक रुपया नहीं बढ़ा अमेरिका में डीजल-पेट्रोल पर 16% की वृद्धि हो गई। जापान में हो गई, जर्मनी में हो गई लेकिन मोदी जी का जो प्रबंधन हैं, उसकी वजह से अभी तक 20 दिन से ऊपर हो गए, अब तक एक रुपया पेट्रोल-डीजल पर नहीं बढ़ा है। हां, कुछ लोग देश के अंदर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। पीएम मोदी से सीखिये मैनेजमेंट जब पूरी दुनिया पर संकट है...ऐसा कोई देश नहीं है जो इस संकट न हो...चीन, अमेरिका, रूस, सब समस्या से जूझ रहे हैं लेकिन मैनेजेंट किसे कहते हैं, ये सीखना हो तो ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीखिए। अखिलेश यादव...राहुल गांधी क्या सवाल खड़ा कर रहे हैं...पूछिये तो। अखिलेश यादव को क्या तेल कुआं मिला...उनके पार्टी दफ्तार में तेल का कुआं है क्या...राहुल गांधी के दफ्तर में हैं तेल का कुआं है क्या? इनके दफ्तर खुलवा कर देख लीजिए, कहीं तेल का कुआं मिल जाए तो हम लोग भी खुश हो जाएंगे। संकट के दिनों में फैलाते हैं भ्रम ये लोग बुरे दिनों में भी, जब संकट का समय है, तब ये भ्रम फैलाते हैं। कोरोना काल में भी भ्रम फैलाया। ये अखिलेश यादव, ये राहुल गांधी कहते थे, वैक्सीन नहीं लेना...वैक्सीन नहीं लेना और बाद में राहुल गांधी ने भी चुपचाप वैक्सीन लगवाई और अखिलेश यादव ने भी। आगरा में टेक्नीकल टैक्सटाइल की संभावनाएं केंद्रीय वस्त्र मंत्री ने कहा-लोग मुझे कनफ्यूज कर रहे थे...कह रहे थे...यहां (आगरा) लेदर के जूते बनते हैं। आज जब मैं एक फैक्ट्री देखने गया था, वहां देखा कि 90% टेक्नीकल टैक्सटाइल के जूते बन रहे हैं। मैंने यूपी के इंडस्ट्री सेक्रेटरी से भी बात की। टेक्नीकल टैक्सटाइल में 31 मार्च तक जो लोग रजिस्ट्रेशन कराएंगे, उन्हें सरकार द्वारा कई सुविधाएं मिलेंगी। लोगों को समझना होगा कि टेक्नीकल टैक्सटाइल ग्रोइंग फील्ड है। आगरा में इसकी बहुत संभावनाएं हैं। दिल्ली जाकर यूपी सरकार से बात करूंगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी टीईटी परीक्षा का विज्ञापन जारी:27 मार्च से रजिस्ट्रेशन शुरू, 2,3 और 4 जुलाई को होगी परीक्षा
    Next Article
    खेत में महिला की तबीयत बिगड़ी:जालौन में इलाज के दौरान तोड़ा दम, पुलिस ने जांच शुरू की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment