Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी टीईटी परीक्षा का विज्ञापन जारी:27 मार्च से रजिस्ट्रेशन शुरू, 2,3 और 4 जुलाई को होगी परीक्षा

    4 hours ago

    2

    0

    उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए UPTET 2026 (उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा) का फॉर्म आ गया है। लोग उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। इसका विज्ञापन जारी कर दिया गया है। 27 मार्च से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जबकि 26 अप्रैल की डेट आखिरी है। 1 मई तक कर सकेंगे संशोधन परीक्षा प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) और उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) के लिए आयोजित की जाएगी। आयोग की तरफ से जारी विज्ञापन में कहा गया कि 1 मई तक भरे गए फॉर्म में संसोधन किया जा सकेगा। आयोग की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार विज्ञापन 20 मार्च 2026 से आयोग की वेबसाइट https://upessc.up.gov.in/ पर उपलब्ध है। इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करना अनिवार्य है। OTR के बाद ही UPTET 2026 के लिए आवेदन किया जा सकेगा। 2,3,4 जुलाई को परीक्षा फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थी 2,3,4 जुलाई को परीक्षा देंगे। प्रदेश के विभिन्न जिलों में इसके लिए परीक्षा सेंटर बनाए जाएंगे। ताकि अभ्यर्थियों को सुविधा मिल सके। ओटीआर के लिए अभ्यर्थी https://upessc.up.gov.in/ या https://uptet.upessc.org/otr/info वेबसाइट पर जा सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    व्यापार बंधु की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में हुई, 5 समस्याएं सुलझीं
    Next Article
    'देख लीजिए...राहुल-अखिलेश के दफ्तर में तेल का कुआं न हो':आगरा में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा- पूरी दुनिया पर संकट है, यहां सब सही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment