Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दूल्हे के भाई की सूजा घोंपकर हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार:बिजनौर में पिता बोले- मेरा बेटा हाथ जोड़ता रहा, पर जालिमों ने एक न सुनी

    7 hours ago

    1

    0

    बिजनौर में दूल्हे के भाई की सूजा घोंपकर हत्या करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार हो गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने हत्या में इस्तेमाल किया गया सूजा ई-रिक्शा में छिपाकर रखा था। पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे मृतक के पिता ने कहा- मेरा बेटा उनके सामने हाथ जोड़ता रहा, लेकिन जालिमों ने उसकी एक नहीं सुनी। वहीं, पोस्टमॉर्टम के बाद बुधवार देर शाम मृतक का गंगा बैराज घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना मंगलवार शाम करीब 6 बजे की है। घटना की 2 तस्वीरें देखिए… पढ़िए सिलसिलेवार पूरी घटना… मखवाड़ा गांव के रहने वाले अश्वनी (32) एक फाइनेंस कंपनी में काम करते थे। उनके पिता अशोक कुमार पश्चिम बंगाल में ITBP में दरोगा हैं। अश्वनी के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं, जिनमें एक बेटी है। उनका छोटा भाई ड्राइवर है। अश्वनी अपने ताऊ गजराज के बेटे आकाश की बारात लेकर मखवाड़ा गांव से बकली गांव पहुंचे थे। बारात का स्वागत हीरा बैंक्वेट हॉल में किया गया। सभी रस्में पूरी होने के बाद जयमाल का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दूल्हे के परिवार का एक युवक वॉशरूम जाने के लिए गया था। आरोप है कि वहां गांव का ई-रिक्शा चालक रवि और कुछ अन्य युवक शराब पी रहे थे। उन्होंने युवक को वहीं, पकड़ लिया। इसकी जानकारी मिलने पर दूल्हे के ताऊ के बेटे अश्वनी उसे छुड़ाने पहुंचे। इस दौरान युवकों ने उन्हें भी पकड़ लिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। झगड़े के दौरान हमलावरों ने बर्फ तोड़ने वाले सूजे से अश्वनी की नाक पर वार कर दिया। इससे अश्वनी मुंह के बल गिर पड़े। इसके बाद उन्हें गाड़ी से अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई, तो हमलावरों ने वाहन को घेरकर पथराव शुरू कर दिया। करीब 15 से 20 युवक फावड़े और लोहे की रॉड लेकर गाड़ी पर हमला करने लगे। किसी तरह परिजन और बाराती अश्वनी को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पिता बोले- मेरा बेटा हाथ जोड़ता रहा अश्वनी के पिता ने कहा- मैं ITBP पुलिस में हूं। मेरी ड्यूटी वेस्ट बंगाल में चल रही थी। मेरे चाचा के लड़की की शादी थी। वहां, परिवार का एक लड़का बाथरूम करने गया था। वहां किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। आरोपियों ने उसे थप्पड़ मार दिया। मेरा बेटा बीच-बचाव करने गया था। उसके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। वह छुड़ाने के लिए हाथ जोड़ता रहा उनके आगे। पर जालिमों ने एक न सुनी। आरोपियों में से एक ने अपने ऑटो में सूजा निकाला और मेरे बेटे की नाक में घोंप दिया। उसे काफी चोट आई। वह तुंरत नीचे गिर गया। इसके बाद मुख्य आरोपी का भाई फावड़ा लेकर आया और गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। वारदात में शामिल 4-5 आरोपियों में से बस एक गिरफ्तार हुआ है। मैं इससे संतुष्ट नहीं हूं, जब तक सभी आरोपी गिरफ्तार नहीं हो जाते। एएसपी ने दिया कार्रवाई का आश्वासन परिजनों की नाराजगी की सूचना पर एएसपी सिटी कृष्ण गोपाल सिंह पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे। उन्होंने जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया। पुलिस कूी मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार बुधवार देर शाम पुलिस की मौजूदगी में अश्वनी के शव का गंगा बैराज घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक के इकलौते भाई ने उसे मुखाग्नि दी। एएसपी सिटी ने कृष्ण गोपाल सिंह ने बताया कि हत्या के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने हत्या में इस्तेमाल किया गया सूजा ई-रिक्शा में छिपाकर रखा था। पुलिस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है। --------------------- यह खबर भी पढ़ें… मॉडल श्रद्धा दुबे को लेकर STF लखनऊ रवाना:नागपुर कोर्ट से 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मिली; मददगार आमिर भी गिरफ्तार यूपी STF को नागपुर जिला कोर्ट से श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश की 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मिल गई है। STF बुधवार शाम को कार से तीनों आरोपियों को लेकर नागपुर से लखनऊ के लिए रवाना हो गई है। पहले श्रद्धा दुबे को फ्लाइट से लाने की तैयारी थी, लेकिन लखनऊ के लिए सीधे फ्लाइट नहीं थी। इसलिए प्लान में बदलाव किया गया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में बिना रजिस्ट्रेशन वाले अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत:सीएमओ ने अस्पताल सील कर जांच कमेटी बनाई, सीएमएस से जवाब मांगा
    Next Article
    अयोध्या में रात एक बजे तक मूर्ति विसर्जन:1000 प्रतिमाएं नदियों में बहाई गई, पुलिस रही मौजूद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment