Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दूल्हे के चाचा को छोड़कर चल दी बस…गुस्से में सुसाइड:झांसी में बेटी-दामाद ने मनाकर बैठाया, विवाह घर से 100 मीटर दूर लगाई फांसी

    3 hours ago

    2

    0

    झांसी में बारात बस के छोड़कर चल देने से दूल्हा के चाचा इतने नाराज हो गए कि उन्होंने अपनी जान ही दे दी। दरअसल, बारात लेकर आ रही बस रास्ते में रोकी गई थी। दूल्हे के चाचा भी उतरकर किसी काम में व्यस्त हो गए। इतने में बस चल दी। लगभग 20 मीटर आगे लोगों ने बस रुकवाई। मगर नाराज चाचा ने बस में बैठने से मना कर दिया। बेटी-दामाद ने मनाकर उनको बस में बैठा लिया। फिर बारात विवाह घर पहुंची। विवाह घर के बाहर बेटी को पर्स और मोबाइल देकर चाचा गायब हो गए। ढूंढ़ने पर भी नहीं मिले। सुबह विवाह घर से लगभग 100 मीटर दूर पेड़ पर उनकी लाश लटकी मिली। इससे शादी की खुशियां मातम में बदल गई। ये पूरा मामला मोंठ कस्बे का है। मृतक का नाम ईश्वरसिंह (57) पुत्र बदलू प्रसाद कोरी था। वह कानपुर नगर के जूही कस्बे के रहने वाले थे। खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में फिर से पेट्रोल-डीजल का संकट बढ़ा:लोग बोले- तेल के लिए लाइन में हैं, कल गैस लेने में लगेंगे, कई पंप बंद मिले
    Next Article
    दो साल से अटका गन्ना भुगतान:किसान आंदोलन की चेतावनी, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment