Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दूल्हे की दहेज मांग से परेशान युवती ने फांसी लगाई:सीतापुर में शादी से पहले युवती ने उठाया कदम,गंभीर हालत में लखनऊ रेफर

    16 hours ago

    2

    0

    सीतापुर के बिसवां थाना क्षेत्र के शहरूवा गांव में एक युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। गंभीर हालत में युवती को इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, शहरूवा गांव निवासी प्रीति की शादी करीब छह महीने पहले मानपुर क्षेत्र के रहने वाले युवक बीरू के साथ तय हुई थी। शुरुआत में शादी तय करते समय लड़के पक्ष की ओर से किसी प्रकार की दहेज मांग नहीं की गई थी। हालांकि, परिजनों का आरोप है कि जैसे-जैसे शादी की तारीख 14 मई नजदीक आती जा रही है, मंगेतर और उसके परिवार द्वारा दहेज की मांग की जाने लगी, जिससे युवती मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगी थी। बताया जा रहा है कि बीती रात प्रीति घर पर अकेली थी। इसी दौरान उसकी मंगेतर से फोन पर बातचीत हुई, जिसके बाद उसने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। घर के अंदर खेल रहे बच्चों ने जब उसे फंदे से लटकता देखा तो शोर मचाया। इसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह उसे नीचे उतारकर उसकी जान बचाई। घटना के बाद परिजन तुरंत उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया। पीड़िता की मां ने मंगेतर और उसके परिवार पर दहेज की मांग करने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक आशुतोष का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यातायात विभाग ने 238 वाहनों का चालान किया:भदोही में बिना हेलमेट, सीट बेल्ट और ब्लैक फिल्म पर कार्रवाई
    Next Article
    संतकबीर नगर DM ने सभी SDM-नायब तहसीलदार के कार्यक्षेत्र बदले:अरुण कुमार दो वर्ष बाद दोबारा मेंहदावल SDM बने, हृदयनारायण तिवारी खलीलाबाद भेजे गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment