Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिल्ली AIIMS ने कहा- एक्टर ट्विशा ने आत्महत्या की:डेडबॉडी पर मारपीट के निशान नहीं मिले; CBI की चार्जशीट से दहेज हत्या का जिक्र गायब

    1 day ago

    1

    0

    दिल्ली AIIMS की टीम ने मॉडल-एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत को आत्महत्या बताया है। टीम के मुताबिक, ट्विशा के शव पर ऐसी कोई चोट नहीं थी, जिससे मेडिकोलीगल (कानूनी और चिकित्सीय) नजरिए से हमले या संघर्ष का संकेत मिलता हो। दिल्ली के ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) के पांच सदस्यों वाले मेडिकल बोर्ड ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की अपनी रिपोर्ट में ये बात कही है। सीलबंद लिफाफे में 10 जुलाई को दी गई ये फाइनल फोरेंसिक रिपोर्ट सोमवार को सामने आई। इधर, CBI की चार्जशीट से जांच की दिशा को लेकर कई अहम तथ्य सामने आए हैं। चार्जशीट के निष्कर्ष वाले हिस्से में आरोपी गिरीबाला सिंह और समर्थ सिंह के खिलाफ BNS की धारा 85, 108 और 3(5) के तहत अपराध स्थापित होना बताया गया है। दहेज मृत्यु से संबंधित धारा का जिक्र नहीं है। हालांकि, ट्विशा के परिजन की ओर से वकील अंकुर पांडे का कहना है कि CBI के चालान के पहले पृष्ठ पर दहेज मृत्यु सहित अन्य धाराओं का जिक्र है, लेकिन रिपोर्ट के निष्कर्ष वाले हिस्से में इन धाराओं का जिक्र नहीं किया गया है। दोनों पोस्टमॉर्टम में संघर्ष के निशान नहीं CBI के मुताबिक ट्विशा के शरीर पर ऐसी कोई अन्य चिकित्सकीय या कानूनी रूप से महत्वपूर्ण चोट नहीं मिली, जो मौत से पहले मारपीट या संघर्ष की ओर इशारा करती हो। दोनों पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण लिगेचर से एंटी-मॉर्टम हैंगिंग बताया गया है। CBI ने चार्जशीट में बताया है कि ट्विशा के प्राथमिक फोन यानी iPhone से डेटा एक्सट्रैक्शन की रिपोर्ट अभी लंबित है। एजेंसी के अनुसार फोन से मामले से संबंधित ऐसी सामग्री मिल सकती है, जो आरोपियों की भूमिका को स्पष्ट करने के साथ अन्य लोगों की भूमिका या नए गवाहों से जुड़ी जानकारी दे सकती है। DVR की रिपोर्ट से छेड़छाड़ का पता चलेगा आरोपी के घर से जब्त DVR से निकाला गया डेटा फोरेंसिक जांच के लिए CFSL, DFSS नई दिल्ली भेजा गया है। CBI ने कहा है कि यदि जांच में डेटा से छेड़छाड़ सामने आती है तो इस पहलू पर आगे जांच की जाएगी। DVR की फोरेंसिक रिपोर्ट भी अभी आना बाकी है। वकील का दावा- निष्कर्ष में दहेज का आरोप नहीं आरोपी पक्ष के वकील इनोग जॉर्ज कार्लो का कहना है कि चार्जशीट के निष्कर्ष वाले हिस्से में दहेज मृत्यु या दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप कायम नहीं रखा गया है। उनके मुताबिक निष्कर्ष में केवल BNS की धारा 85, 108 और 3(5) का उल्लेख है। हालांकि, इस दावे को चार्जशीट के उपलब्ध पन्नों के आधार पर ही देखा जा सकता है। ट्विशा के परिजन की ओर से अधिवक्ता अंकुर पांडे ने कहा कि चालान के प्रथम पृष्ठ पर दहेज मृत्यु सहित अन्य धाराओं का उल्लेख है, लेकिन रिपोर्ट के अंदर निष्कर्ष वाले हिस्से में इन धाराओं का उल्लेख नहीं किया गया है। आगे की जांच का रास्ता खुला CBI ने अदालत से गिरीबाला सिंह और समर्थ सिंह के खिलाफ कानून के अनुसार ट्रायल चलाने की मांग की है। साथ ही BNSS की धारा 193(9) के तहत आगे की जांच जारी रखने की अनुमति भी मांगी है। इसका मतलब है कि iPhone और DVR की लंबित फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर जांच में आगे नए तथ्य जुड़ सकते हैं। 24 मई को डेडबॉडी का दूसरा पोस्टमॉर्टम किया था बता दें कि मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के 22 मई के आदेश पर दिल्ली एम्स के मेडिकल बोर्ड ने 24 मई को ट्विशा की डेडबॉडी का दोबारा पोस्टमॉर्टम किया था। एम्स में फोरेंसिक मेडिसिन विभाग के प्रमुख डॉ. सुधीर गुप्ता ने कहा- किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले बोर्ड ने सभी संभावित पहलुओं से मामले की विस्तार से जांच की। उन्होंने कहा- यह आत्महत्या का मामला था और शव पर मारपीट का कोई निशान नहीं मिला। 12 मई को हुई थी ट्विशा की मौत ट्विशा शर्मा 12 मई 2026 की रात भोपाल के कटारा हिल्स स्थित अपने ससुराल में मृत मिली थीं। ससुराल पक्ष ने इसे आत्महत्या बताया था, जबकि मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया। पहले पोस्टमॉर्टम पर सवाल उठने के बाद हाईकोर्ट ने दिल्ली AIIMS से दोबारा पोस्टमॉर्टम कराने के निर्देश दिए थे। लैपटॉप का पासवर्ड देने में आपत्ति नहीं 3 अगस्त को हुई सुनवाई में सीबीआई ने आरोपी समर्थ सिंह का वॉइस सैंपल लेने और उसके लैपटॉप का पासवर्ड उपलब्ध कराने की मांग की थी। समर्थ सिंह की ओर से उनके वकील ने लैपटॉप का पासवर्ड देने पर कोई आपत्ति नहीं जताई। वहीं, वॉइस सैंपल को लेकर शर्त रखी कि वॉइस सैंपल की एक कॉपी सुरक्षित रूप से कोर्ट में भी रखी जाए। इस पर सीबीआई का कहना था कि डिजिटल साक्ष्यों की जांच और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के विश्लेषण के लिए लैपटॉप का पासवर्ड और वॉइस सैंपल महत्वपूर्ण हैं। ………………………………. मामले से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… ट्विशा ने फांसी लगाई या गला घोंटते वक्त स्ट्रगल हुआ:जिम बेल्ट में स्किन टिश्यू मिलने का मतलब क्या; क्या बच जाएंगे मां-बेटे ट्विशा शर्मा के स्किन टिश्यू जिम बेल्ट पर मिले:दिल्ली AIIMS ने 11 पेज की फॉरेंसिक रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में CBI को सौंपी एक्ट्रेस ट्विशा केस- CBI ने पति-सास पर दर्ज की FIR:रिटायर्ड जज को हाईकोर्ट का नोटिस; MP सरकार बोली- वे जांच में मदद नहीं कर रहीं एक्ट्रेस ट्विशा का मौत के 12 दिन बाद अंतिम संस्कार:भाई ने भोपाल में मुखाग्नि दी, दिल्ली AIIMS की टीम ने दोबारा पोस्टमॉर्टम किया शादी में रिश्तेदारों ने कहा था-घर की जज ट्विशा होगी:सोशल मीडिया पर सामने आया वेडिंग ट्रेलर, समर्थ से मजाक करती दिखीं ट्विशा ने तेलुगु-शॉर्ट फिल्में की, मल्टीनेशनल एड भी शूट किए:मिस पुणे बनने से डेथ तक; जानिए कैसी थी ट्विशा शर्मा की ग्लैमरस लाइफ भोपाल में रिटायर्ड जज की बहू ने लगाई फांसी:आखिरी कॉल मेजर भाई को, बोली- अब बर्दाश्त नहीं होता, मुझे ले चलिए भैया
    Click here to Read more
    Prev Article
    पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें:मनप्रीत बादल-संदीप पाठक BJP की नेशनल टीम में; कारोबारी ने खुद को गोली मारी; बेटे को रस्सी से बांध थाने ले गया पिता
    Next Article
    CJP वर्कर के पिता की हत्या, पार्टी टीम बंगाल पहुंची:आरोपियों की गिरफ्तारी का अल्टीमेटम दिया; पीड़ित ने स्कूल की बदहाली का वीडियो बनाया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment