Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिल्ली एयरपोर्ट से 15 फ्लाइट डायवर्ट:खराब मौसम का असर, लखनऊ में भी लो विजिबिलिटी से एयर ट्रैफिक प्रभावित

    2 hours ago

    2

    0

    दिल्ली में खराब मौसम और लो विजिबिलिटी के चलते एयर ट्रैफिक प्रभावित हुआ, जिसके कारण कुल 15 विमानों को लखनऊ एयरपोर्ट पर डायवर्ट करना पड़ा। अचानक बढ़े इस दबाव के बावजूद लखनऊ एयरपोर्ट ने सभी उड़ानों को सुरक्षित तरीके से संभालते हुए परिचालन सामान्य बनाए रखा। अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानों को किया गया डायवर्ट डायवर्ट की गई उड़ानों में अंतरराष्ट्रीय और घरेलू दोनों तरह की फ्लाइट्स शामिल रहीं। अंतरराष्ट्रीय उड़ानें काठमांडू, मस्कट और फुकेट से आ रही थीं, जिन्हें खराब मौसम के कारण दिल्ली में लैंडिंग की अनुमति नहीं मिल सकी। वहीं घरेलू उड़ानों में मुंबई, गुवाहाटी, हैदराबाद की दो उड़ानें, कोयंबटूर, औरंगाबाद, जयपुर की चार उड़ानें, बेंगलुरु और लखनऊ की उड़ानें शामिल रहीं। ईस्ट एप्रन ने संभाला अतिरिक्त दबाव अचानक 15 विमानों के आगमन के बावजूद एयरपोर्ट के नियमित संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा। इसका मुख्य कारण ईस्ट एप्रन एरिया की उपलब्धता रही, जहां डायवर्ट की गई उड़ानों को पार्किंग और आवश्यक तकनीकी सुविधाएं दी गईं। इससे शेड्यूल्ड फ्लाइट्स के आवागमन में किसी तरह की बाधा नहीं आई। परिचालन टीम की तत्परता से बनी रही व्यवस्था एयरपोर्ट की ऑपरेशनल टीम ने तेजी से समन्वय करते हुए सभी विमानों की लैंडिंग, पार्किंग और टेक-ऑफ की प्रक्रिया को सुचारू रूप से पूरा कराया। अचानक बढ़े ट्रैफिक को मैनेज करने में एयरपोर्ट के इंफ्रास्ट्रक्चर और स्टाफ की दक्षता साफ नजर आई। मौसम सुधरने पर उड़ानों को भेजा गया गंतव्य सभी डायवर्ट किए गए विमानों को लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित रूप से उतारने के बाद, मौसम सामान्य होने की सूचना मिलते ही उन्हें उनके मूल गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया। इससे यात्रियों को भी बड़ी असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में विवाद में तीन ने किशोर को पीटा VIDEO:कपड़े उतरवाकर बनाया वीडियो, वायरल किया, जान से मारने की धमकी, एक गिरफ्तार
    Next Article
    रामचरितमानस केवल रचना नहीं, ‘व्यवहार और भवपार संहिता’:गोंडा में राजन जी महाराज बोले- शिव के मानस से प्रकट हुई थी रामकथा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment