Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिल्ली गैंगरेप के अन्य 2 आरोपी भी अरेस्ट:एक पहले पकड़ाया था; पुलिस ने 300 CCTV खंगाले, घटनास्थल भी गए; आपत्तिजनक चीजें बरामद

    18 hours ago

    1

    0

    दिल्ली के आस्था कुंज पार्क में 17 साल की नाबालिग से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने गुरुवार को दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी पहले ही पकड़ा जा चुका था। आरोपियों की पहचान आसिफ, हेमंत और महेश के रूप में हुई है। तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने पार्क और आसपास के 300 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान की। पीड़िता ने पुलिस और FSL टीम को घटना वाली जगहें दिखाईं, जहां से कुछ आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया। दिल्ली में 12 दिनों में नाबालिग से रेप के 4 मामले सामने आए हैं। NCRB के मुताबिक, POCSO मामलों में करीब 97% आरोपी पीड़ित को पहले से जानते हैं। 21 सितंबर: आस्थाकुंज पार्क मामला- जन्मदिन पर मंदिर गई थी लड़की पीड़ित सोमवार को अपने 17 साल के दोस्त के साथ जन्मदिन पर कालकाजी मंदिर गई थी। मंदिर में पूजा करने के बाद दोनों ने कालकाजी मेट्रो स्टेशन के बाहर चिप्स और पानी की बोतल खरीदी। इसके बाद दोनों आस्था कुंज पार्क में गेट नंबर 7 से दाखिल हुए। दोनों एक बेंच पर बैठकर चिप्स खा रहे थे। तभी तीनों आरोपी उनके पास पहुंचे। लड़की और उसके दोस्त ने जब उनसे सवाल किया, तो आरोपियों ने उसके दोस्त को पकड़कर थप्पड़ मारे। उन्होंने खुद को पुलिसकर्मी बताया और दोनों के मोबाइल फोन ले लिए। लड़की को दोस्त से अलग किया, बंदूक दिखाकर धमकाया आरोपियों ने लड़की और उसके दोस्त को धमकाया। इसके बाद वे लड़की को पार्क के एक सुनसान हिस्से में ले गए। लड़की ने पुलिस को बताया कि एक आरोपी ने दूसरे से बंदूक निकालने को कहा। दूसरे आरोपी को बाकी लोग आसिफ कह रहे थे। उसने बैंगनी रंग की शर्ट पहन रखी थी और वह तीनों में सबसे मजबूत था। आसिफ ने कथित तौर पर लड़की को काले रंग की बंदूक दिखाई। इसके बाद उसने बंदूक वापस जेब में रख ली। तीनों ने चाकू निकाले और लड़की को पार्क के अंधेरे हिस्से में ले गए। तीनों आरोपियों ने अलग-अलग जगह ले जाकर रेप किया पुलिस अधिकारी के अनुसार, आसिफ ने लड़की के कपड़े उतारे। उसने लड़की को लाल बेंच पर लिटाया और दूसरे आरोपी को निगरानी रखने को कहा। लड़की के अनुसार, आसिफ ने कंडोम पहना और उसकी गर्दन पर चाकू रखकर रेप किया। इसके बाद उसने हेमू को बुलाया। हेमू लड़की को दूसरी बेंच पर ले गया। उसने भी कथित तौर पर लड़की की गर्दन पर चाकू रखकर रेप किया। इसके बाद तीसरा आरोपी दीपु वहां पहुंचा और उसने भी इसी तरह रेप किया। लड़की ने पुलिस को बताया कि तीनों आरोपियों ने अलग-अलग सुनसान जगहों पर उसके साथ वारदात की। धमकी देकर मोबाइल लौटाए कथित वारदात के बाद आरोपियों ने लड़की से जल्दी कपड़े पहनने को कहा। उन्होंने लड़की और उसके दोस्त को किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपियों ने दोनों के मोबाइल फोन लौटाए और उन्हें पार्क से बाहर ले गए। लड़की ने अपने दोस्त को कथित वारदात की जानकारी दी। दोस्त ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन किया। रात करीब 8:45 बजे PCR कॉल मिली। इसके बाद पुलिस टीम पार्क के गेट नंबर 7 के पास दोनों के पास पहुंची। पीड़ित ने आरोपियों के हुलिए, कपड़े और नाम से पहचान की पुलिस के अनुसार, लड़की ने आरोपियों के हुलिए, कपड़ों और उनके नाम या उपनाम याद रखे थे। इससे जांचकर्ताओं को आरोपियों की पहचान करने में मदद मिली। लड़की बाद में पुलिस टीम के साथ आस्था कुंज पार्क गई। उसने कथित वारदात वाली जगहों की पहचान की। पुलिस DNA प्रोफाइलिंग समेत फोरेंसिक जांच के नतीजों का इंतजार कर रही है। दिल्ली में हर दिन बच्चों से यौन अपराध के 4 मामले NCRB के मुताबिक, 2024 में दिल्ली में POCSO के 1,553 केस दर्ज हुए। यानी औसतन हर दिन 4 से ज्यादा मामले सामने आए। 2025 की रिपोर्ट अभी जारी नहीं हुई है। -------------------------- यह खबर भी पढ़ें… दिल्ली में बस में 16 साल की छात्रा से गैंगरेप, ग्रेटर नोएडा से बैठाया, शीशे पर पर्दे लगे थे दिल्ली में 16 साल की छात्रा से चलती स्लीपर बस में गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना 4 अगस्त की है, पुलिस ने 31 अगस्त को इसकी जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक पीड़ित ग्रेटर नोएडा के परी चौक पर बस में बैठी। आरोपियों ने उसे कश्मीरी गेट पर छोड़ा। इस दौरान बस करीब 47 किमी दौड़ती रही। बस के शीशों पर पर्दे लगे थे। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    देशभर में गणेश विसर्जन आज- मुंबई में 25000 जवान तैनात:350 से ज्यादा कुंड बनाए गए; हैदराबाद में 10 हजार CCTV से निगरानी
    Next Article
    खबर हटके- 8 लाख मधुमक्खियों की चोरी:एक भेड़ की कीमत ₹8 करोड़; नॉन-वेज खाने वाला पौधा, चूहा भी पचा लेता है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment