Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिल्ली जामा मस्जिद की वीआईपी इफ्तार पर मौलाना का बयान:कारी इसहाक गोरा बोले-मस्जिदें रसूखदारों की महफिल नहीं, गरीब और जरुरतमंद रोजेदार इफ्तार का हकदार

    1 hour ago

    1

    0

    राजधानी दिल्ली की ऐतिहासिक जामा मस्जिद में हाल ही में आयोजित एक इफ्तार पार्टी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि इस इफ्तार कार्यक्रम में आम रोजेदारों के बजाय केवल वीवीआईपी मेहमानों को तवज्जो दी गई, जिससे मस्जिद के इस्तेमाल को लेकर धार्मिक और सामाजिक हलकों में बहस तेज हो गई है। इसी मुद्दे पर सहारनपुर में जमीयत दावातुल मुस्लिमीन के संरक्षक और देवबंद के मशहूर आलिम मौलाना कारी इसहाक गोरा ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मस्जिदें अल्लाह का घर होती हैं और यहां किसी तरह की हैसियत या रसूख के आधार पर लोगों में फर्क करना इस्लाम की बुनियादी शिक्षा के खिलाफ है। मौलाना ने कहा कि रोज इफ्तार कराना निश्चित रूप से बहुत बड़ा सवाब का काम है, लेकिन इस नेकी का असली हकदार सबसे पहले गरीब, मिस्कीन और जरूरतमंद रोज़ेदार होते हैं। अगर मस्जिदों में होने वाले इफ्तार कार्यक्रम केवल खास लोगों, नेताओं और रसूखदारों तक सीमित हो जाएं तो यह रमज़ान के असली मकसद और मस्जिद की रूह दोनों के खिलाफ माना जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि रमजान का महीना बराबरी, हमदर्दी और इंसानियत का पैगाम देता है। ऐसे में मस्जिदों को समाज के हर तबके के लिए खुला रहना चाहिए, खासतौर पर उन लोगों के लिए जो आर्थिक तौर पर कमजोर हैं। मौलाना की इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया और धार्मिक हलकों में बहस और तेज हो गई है। कुछ लोग मस्जिदों में वीआईपी इफ्तार कार्यक्रमों को परंपरा और मेहमाननवाजी का हिस्सा बता रहे हैं, जबकि बड़ी संख्या में लोग इसे मस्जिदों की सादगी और बराबरी की परंपरा के खिलाफ मान रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रविवार सुबह मेरठ में बदला मौसम का मिजाज:हल्की बारिश और तेज हवाओं से ठंडक, 5 डिग्री तक गिरा तापमान
    Next Article
    सहारनपुर में युवक से 5.40 लाख की साइबर ठगी:ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर हुआ फ्रॉड, फेसबुक पर लड़की बनकर बनाया शिकार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment