Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिल्ली की जूता फैक्ट्री में आग, 4 की मौत:2 की हालत गंभीर, आग बेसमेंट से शुरू हुई; इस साल आग की घटनाओं में 101 लोग मारे गए

    9 hours ago

    1

    0

    दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में जूते की फैक्ट्री में शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे भीषण आग लग गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोगों की हालत गंभीर है। रेस्क्यू टीम ने 6 लोगों को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला था। उन्हें संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया, वहीं, 5 अन्य लोगों को बिल्डिंग के चौथे फ्लोर से रेस्क्यू किया गया। आग लगने की वजह का अब तक पता नहीं चला है। आग बेसमेंट से शुरू हुई थी। दिल्ली में इस साल आग से 101 मौतें, जून में सबसे ज्यादा हादसे के बाद की 3 तस्वीरें… रात: 9:30 बजे रात 10 बजे आग बेसमेंट में लगी थी दिल्ली अग्निशमन सेवा के सहायक मंडल अधिकारी (ADO) पारस कुमार ने कहा, ‘यह फैक्ट्री जूते-चप्पल बनाती और स्टोर करती है। आग बेसमेंट में लगी थी। फिलहाल आग पूरी तरह से बुझ गई है और कूलिंग प्रोसेस चल रहा है, अब अंदर कोई नहीं बचा है। फैक्ट्री मालिक को पूछताछ के लिए बुलाया है। ठेकेदार और कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है। फायर सेफ्टी के 10 नियम -------------------- यह खबर भी पढ़ें होटल में लगी आग, 21 मौतें; गले लगे मिले अफ्रीकी कपल के शव दिल्ली के मालवीय नगर स्थित फ्लरिश स्टे होटल में 3 जून की सुबह करीब 8:30 बजे आग लगी थी। इस हादसे में 21 लोगों की मौत हुई थी और 28 लोग घायल हुए थे। मृतकों में 11 विदेशी और 10 भारतीय थे। विदेशियों में 9 अफ्रीकी देशों के नागरिक थे। दिल्ली फायर सर्विस के चीफ फायर ऑफिसर ए.के. मलिक ने बताया था कि यह ग्राउंड+पांच मंजिला इमारत थी। आने-जाने के लिए सिर्फ एक सीढ़ी थी। सभी खिड़कियां सील कर दी गई थीं, जिससे अंदर फंसे लोगों के पास बचने के बहुत कम मौके थे। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    मोदी ने सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी:400 करोड़ के प्रोजेक्ट लॉन्च किए, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाने पहुंचे
    Next Article
    INDIA ब्लॉक का आज सड़क पर संसद लगाएगा:ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जनमहाभियोग लाएंगे; कल विपक्ष की 'वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment