Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    INDIA ब्लॉक का आज सड़क पर संसद लगाएगा:ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जनमहाभियोग लाएंगे; कल विपक्ष की 'वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली

    6 hours ago

    1

    0

    दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर आज ‘सड़क पर संसद’ कार्यक्रम होगा। इसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पब्लिक महाभियोग लाया जाएगा। पब्लिक महाभियोग में जनता या राजनीतिक दल किसी संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के खिलाफ विरोध जताते हैं। यह कार्यक्रम पहले शुक्रवार को होने वाला था, लेकिन बारिश के कारण रद्द कर दिया गया। राहुल ने कहा कि रविवार को कनॉट प्लेस से रामलीला मैदान तक मार्च करेंगे। 'वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में राजनीतिक, छात्र संगठनों और सभी लोगों से आने की अपील की है। सपा ने कहा- MLC चुनाव BJP ने बेईमानी से जीता सपा नेता धर्मेंद्र यादव ने कहा, 'पूरा विपक्ष जो लड़ाई लड़ रहा है उसे देश के लोग अब समझ गए हैं। वे समर्थन कर रहे हैं। यूपी में एमएलसी चुनाव में यह भाजपा को अहसास कराया कि वे कितना पीछे हैं। जो सीट वो जीते हैं वो जुगाड़ बेईमानी से जीते हैं। सभी सीटों पर पढ़े लिखे लोगों ने सपा को मजबूत किया। TMC सांसद डेरेक ओ'ब्रायन ने कहा, 'मैं सिर्फ एक बात कहना चाहता हूं। हम सभी इस लड़ाई में साथ हैं। यह राजनीतिक दलों के साथ-साथ आम लोगों की भी लड़ाई है। हम सब मिलकर लड़ेंगे और जीतेंगे।' CTI ने रैली स्थगित करने सोनिया गांधी को लेटर लिखा चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने शुक्रवार को फिर कांग्रेस से 1 नवंबर को प्रस्तावित कांग्रेस की मेगा रैली स्थगित करने की अपील की है। इस बार नेता सोनिया गांधी को पत्र लिखा। CTI ने इससे पहले तीन बार राहुल गांधी को लेटर लिखा था। CTI के मुताबिक, रैली से 20 बाजारों में 10,000-12,000 करोड़ रुपए के कारोबार पर असर पड़ सकता है। साथ ही, भारी ट्रैफिक जाम की आशंका जताते हुए संगठन ने रैली को दिवाली के बाद कराने या बुराड़ी ग्राउंड में स्थानांतरित करने की मांग की है। दिल्ली में CAPF की तैनाती 16 नवंबर तक बढ़ी केंद्र सरकार ने इस रैली, संभावित प्रदर्शनों और त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिल्ली में CAPF की 270 कंपनियों की तैनाती 16 नवंबर तक बढ़ा दी है। इनकी तैनाती की जिम्मेदारी दिल्ली पुलिस संभालेगी। तैनात बलों में CRPF की 125, BSF की 46, ITBP की 39, SSB की 31, RAF की 20 और CISF की 12 कंपनियां शामिल हैं। इन्हें पहले CJP के प्रदर्शनों के मद्देनजर तैनात किया गया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिल्ली की जूता फैक्ट्री में आग, 4 की मौत:2 की हालत गंभीर, आग बेसमेंट से शुरू हुई; इस साल आग की घटनाओं में 101 लोग मारे गए
    Next Article
    MBA करने लंदन गई लड़की का शव पुणे में मिला:चुपचाप भारत लौट आई थी, फूड डिलीवरी के ट्रांजैक्शन से परिवार को पता चला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment