Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिल्ली-कानपुर ट्रैक पर ट्रेन से गिरकर युवक की मौत:फिरोजाबाद में धड़ से अलग हुआ पैर, पुलिस को मिला सूरत-गोरखपुर का टिकट, शिनाख्त जारी

    3 hours ago

    2

    0

    फिरोजाबाद जिले के नगला खंगर थाना क्षेत्र में दिल्ली-कानपुर डाउन रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिला है। प्रथम दृष्टया यह मामला ट्रेन से गिरकर हुई दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उसकी शिनाख्त के प्रयास कर रही है। सोमवार सुबह करीब 7:40 बजे डायल 112 को सूचना मिली कि खंभा नंबर 1188/14 के पास रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात युवक का लहूलुहान शव पड़ा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नगला खंगर, गिरीश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। चेहरे और सिर पर मिले चोट के निशान मृतक युवक के चेहरे और सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। पुलिस का मानना है कि तेज रफ्तार ट्रेन से गिरने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई होगी। पुलिस द्वारा की गई तलाशी के दौरान मृतक की जेब से सूरत से गोरखपुर तक का एक रेलवे टिकट बरामद हुआ है। हालांकि, उसके पास से कोई पहचान पत्र नहीं मिला। एक टूटा हुआ मोबाइल फोन भी मिला है, जिससे उसकी स्पष्ट पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। मृतक की पहचान के प्रयास जारी थाना प्रभारी गिरीश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने पुष्टि की कि युवक का शव रेलवे ट्रैक के किनारे मिला है और उसकी जेब से सूरत से गोरखपुर का टिकट बरामद हुआ है। शव को जिला अस्पताल फिरोजाबाद के मर्चरी हाउस भेज दिया गया है। पुलिस मृतक की पहचान कराने के प्रयास कर रही है और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की गई है, लेकिन फिलहाल कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गंगा एक्सप्रेसवे भूमि अधिग्रहण का मुआवजा नहीं मिला:रायबरेली के किसानों ने DM से शिकायत कर प्रदर्शन किया
    Next Article
    भीषण गर्मी में अग्निशमन व्यवस्था सुदृढ़ रहे:भदोही में डीएम के निर्देश, आग लगने की घटनाओं में होती है वृद्धि

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment