Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिल्ली में 5 मंजिला बिल्डिंग गिरने का VIDEO:अब तक 6 की मौत; मलबे में दबे 12 मेडिकल स्टूडेंट्स का रेस्क्यू, 2 की हालत गंभीर

    11 hours ago

    1

    0

    दिल्ली के साकेत इलाके में पांच मंजिला बिल्डिंग गिरने का वीडियो रविवार को सामने आया है। शनिवार शाम हुए इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस और बचाव दलों ने मलबे में दबे 12 लोगों का रेस्क्यू किया, इनमें 10 घायलों को AIIMS के ट्रॉमा सेंटर में एडमिट कराया गया है। 2 लोगों की हालत गंभीर है। दक्षिणी दिल्ली जिले के DCP अनंत मित्तल ने बताया कि जिस जगह मलबा गिरा, वहां मेडिकल स्टूडेंट्स की कैंटीन थी। इसके चलते कई स्टूडेंट्स मलबे में दब गए थे। घायलों को जल्द अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। NDRF, DDMA, फायर सर्विस और दिल्ली पुलिस संयुक्त रूप से अभी भी राहत और बचाव अभियान चला रहे हैं। घटना से जुड़ी 6 तस्वीरें… CM बोलीं- जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होगी दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हादसे वाली जगह का दौरा किया। उन्होंने कहा कि अवैध निर्माण करने वालों और ऐसे निर्माण को अनुमति देने वाले जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। रेखा गुप्ता ने पत्रकारों से कहा, "ऐसी सभी अनधिकृत इमारतों और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दूरदर्शन बिल्डिंग का पत्थर गिरा आज दिल्ली के तिलक मार्ग थाना इलाके में स्थित दूरदर्शन बिल्डिंग का पत्थर गिरने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल की पहचान नीरज कुमार (35) के रूप में हुई है। दिल्ली में बिल्डिंग गिरने की पिछली 2 घटनाएं जुलाई 2025: दिल्ली में चार मंजिला इमारत ढही, 6 की मौत दिल्ली के वेलकम इलाके में चार मंजिला इमारत गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं एक साल के बच्चे समेत आठ लोग घायल हुए थे। बिल्डिंग में 10 लोगों का एक परिवार रहता था। अप्रैल 2025: महीने पहले इमारत गिरने से 11 लोग मरे थे दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में 18 अप्रैल की देर रात ढाई बजे चार मंजिला बिल्डिंग ढह गई थी। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई थी। 20 साल पुरानी इमारत के गिरने के बाद 12 घंटे से ज्यादा समय तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला था। पुलिस के मुताबिक इमारत में 22 लोग रहते थे। ------------------------------------ ये खबर भी पढ़ें… दिल्ली में 4 मंजिला बिल्डिंग में आग, 9 की मौत:इनमें डेढ़ साल का बच्चा शामिल, 15 लोग बचाए गए दिल्ली के शाहदरा इलाके के विवेक विहार में एक चार मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। इनमें 4 पुरुष, 4 महिलाएं और एक डेढ़ साल का बच्चा शामिल है। बिल्डिंग के अंदर फंसे 10 से 15 लोगों को बचाया गया। इनमें दो लोग घायल हुए हैं। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    राजस्थान में फिर रेतीला बवंडर उठा, दिन में अंधेरा छाया:यूपी-छत्तीसगढ़ में आंधी-बारिश से 5 की मौत, पंजाब में घर की छत गिरी
    Next Article
    ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम और मणिपुर में SIR शुरू:इन राज्यों में अगले साल चुनाव; 28 जून तक फॉर्म नहीं दिया तो छूट सकता है नाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment