Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिल्ली में लगेगा देश का सबसे बड़ा व्यापार मेला:'भारतीय व्यापार महोत्सव 2026' में बरेली को अहम भूमिका

    1 hour ago

    1

    0

    देश के प्रमुख व्यापारी संगठन कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा 1 से 4 मई 2026 तक दिल्ली के भारत मंडपम, प्रगति मैदान में ‘भारतीय व्यापार महोत्सव 2026’ का आयोजन किया जाएगा। यह चार दिवसीय राष्ट्रीय व्यापार मेला देश-विदेश के व्यापारियों और उद्यमियों के लिए एक बड़ा अवसर माना जा रहा है। महोत्सव का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा और समापन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा किए जाने की संभावना है। इस आयोजन को केंद्र और विभिन्न राज्यों के मंत्रियों तथा मुख्यमंत्रियों का भी मार्गदर्शन मिलने की उम्मीद है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के युवा प्रदेश अध्यक्ष सुनील खत्री ने एक प्रेस वार्ता में बताया कि कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन और प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के 13 प्रमुख पदाधिकारियों को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसमें बरेली को भी प्राथमिकता दी गई है। सुनील खत्री ने बताया कि प्रदेश के व्यापारी सीधे नामित पदाधिकारियों से संपर्क कर स्टॉल बुकिंग, जानकारी और अन्य सहयोग प्राप्त कर सकते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाना है। आयोजकों के अनुसार, देश के 36 राज्यों के लगभग 8 करोड़ व्यापारियों का प्रतिनिधित्व करने वाला कैट इस मेले को विश्व स्तरीय स्वरूप देने की तैयारी में है। हजारों स्टॉल्स के माध्यम से स्वदेशी उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिससे भारत में निर्मित वस्तुओं की वैश्विक पहचान को मजबूती मिलेगी। कैट के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद प्रवीण खंडेलवाल के मार्गदर्शन में आयोजित इस महोत्सव को 'विकसित भारत' के विजन से भी जोड़ा जा रहा है। आयोजकों ने प्रदेश और सभी जिलों के व्यापारियों से आह्वान किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में अपने स्टॉल लगाकर देश-विदेश से आने वाले खरीदारों और उद्यमियों से सीधे संपर्क स्थापित करें। इससे व्यापार का विस्तार होगा और स्थानीय उद्योगों को नई पहचान मिलेगी। बरेली और आसपास के जिलों के व्यापारी स्टॉल लगाने या अन्य जानकारी के लिए प्रदेश पदाधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में महाशिवरात्रि पर सुबह से भक्तों की भीड़:कहीं फूलों के श्रृंगार तो कहीं भस्म श्रृंगार, हुए विशेष अनुष्ठान
    Next Article
    शिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़:हर हर महादेव और बम बम भोले के जयकारों से गूंजे मंदिर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment