Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिल्ली में मौसम खराब, 4 विमान लखनऊ डायवर्ट:खराब विजिबिलिटी के चलते दिल्ली एयरपोर्ट पर नहीं उतर पाए

    14 hours ago

    1

    0

    मंगलवार दोपहर दिल्ली में अचानक मौसम खराब होने के कारण हवाई यातायात प्रभावित हुआ। खराब दृश्यता के चलते दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरने की अनुमति न मिलने पर चार विमानों को लखनऊ डायवर्ट किया गया। ये सभी विमान लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरे। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, राजधानी दिल्ली में दोपहर बाद अचानक मौसम बिगड़ने से कई उड़ानों को दिल्ली में लैंडिंग की अनुमति नहीं मिल सकी। प्रतिकूल मौसम और खराब दृश्यता के कारण यह निर्णय लिया गया। डायवर्ट किए गए विमानों में रांची से दिल्ली आ रहा एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान (आईएक्स 2379) शामिल था, जो दोपहर करीब 2:10 बजे दिल्ली में लैंड नहीं कर सका। इसी तरह, देहरादून से दिल्ली आने वाला एयर इंडिया का विमान (एआई 2908) भी दोपहर 2:30 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर उतारा गया। इसके अतिरिक्त, मुंबई से दिल्ली जा रहा इंडिगो का विमान (6ई 615), जिसकी दिल्ली पहुंचने का समय 3:15 बजे था, उसे भी लखनऊ डायवर्ट किया गया। गुवाहाटी से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाला एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान (आईएक्स 1513), जो 3:20 बजे पहुंचने वाला था, वह भी लखनऊ में उतरा। एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि दिल्ली में मौसम सामान्य होने के बाद, सभी डायवर्ट किए गए विमानों को कुछ अंतराल के बाद लखनऊ से उनके मूल गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ECCE एजुकेटर भर्ती की कथित सूची वायरल:विभाग ने बताया भ्रामक, कहा- चयन प्रक्रिया जारी
    Next Article
    हापुड़ में ऑनलाइन जनगणना शुरू:नागरिक जनगणना पोर्टल पर 21 मई तक कर सकते हैं आवेदन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment