Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिल्ली में पारा@43°C, हॉस्पिटल में बनी हीटस्ट्रोक यूनिट:इसमें बाथ टब और कूलिंग बेड; UP के वाराणसी में ट्रैफिक सिग्नल पर लगाई ग्रीन नेट

    12 hours ago

    1

    0

    देश के कई हिस्सों में लू का असर तेज होता जा रहा है। तीन चौथाई हिस्सा हीटवेव की चपेट में हैं। उत्तर-पश्चिम, उत्तर, मध्य और पश्चिम भारत के 5 राज्यों के 14 शहरों में पारा 44°C के पार जा चुका है। इनमें वाराणसी, बांदा, रोहतक, झारसुगुड़ा, टिटलागढ़, अकोला, अमरावती, वर्धा, चंद्रपुर, यवतमाल, बाड़मेर, हमीरपुर, आगरा और राजनांदगांव शामिल हैं। इधर, दिल्ली में शनिवार दोपहर को पारा 43°C तक पहुंच गया। जिसके चलते राममनोहर लोहिया हॉस्पिटल में 'हीटस्ट्रोक यूनिट' बनाई गई है। इसमें कूलिंग टब, 200kg बर्फ बनाने की मशीनें और पोर्टेबल आइस पैक भी रखे गए हैं। उत्तर प्रदेश के 60 जिलों में लू का रेड अलर्ट है। ओडिशा के झारसुगुड़ा में लगातार दूसरे दिन तापमान 44.8°C रहा। मध्य प्रदेश के 11 जिलों में लू का अलर्ट है। हिमाचल प्रदेश के 3 जिलों में हीटवेव चल रही है। इससे पहले शुक्रवार को देश का सबसे गर्म शहर उत्तर प्रदेश का प्रयागराज रहा। यहां तापमान 45.2°C दर्ज किया गया। वहीं महाराष्ट्र के अकोला में पारा 45°C, अमरावती में 44.8°C रहा। तेज गर्मी के कारण राज्य सरकारों के फैसले अगले 2 दिन के मौसम का हाल 26 अप्रैल: 27 अप्रैल: देशभर से गर्मी की तस्वीरें पूर्वी और पूर्वोत्तर के 7 राज्यों में बदलेगा मौसम पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में मौसम तेजी से बदलने वाला है। 25 और 26 अप्रैल को सब-हिमालय पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज-चमक के साथ तेज हवा चलने की संभावना है। 26 से 28 अप्रैल के बीच गंगा से सटे पश्चिम बंगाल और झारखंड में आंधी-तूफान का असर दिखेगा। अगले 3-4 दिनों के दौरान गुवाहाटी में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। 26 और 27 अप्रैल को बिहार में भी तेज आंधी और बारिश की संभावना है। खास तौर पर 26 अप्रैल को झारखंड के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि होने का अलर्ट जारी किया गया है। नया अनुमान... मई में ही अल नीनो आने की आशंका वर्ल्ड वेदर ऑर्गनाइजेशन ने अपने पूर्वानुमान में संशोधन कर कहा है कि अल नीनो कंडीशन मई से ही डेवलप होने की आशंका है। इसका मानसून पर नकारात्मक असर होगा। इससे पहले भारतीय मौसम विभाग ने कहा था कि इस वर्ष बारिश सामान्य से कम हो सकती है। राज्यों से मौसम की खबरें… 1.मध्य प्रदेश: छतरपुर के खजुराहो और नौगांव सबसे गर्म; ग्वालियर-उज्जैन में लू का अलर्ट एमपी में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। छतरपुर जिला सबसे गर्म है। यहां के दो शहर- खजुराहो और नौगांव सबसे गर्म बने हुए हैं। खजुराहो में 43.9°C, नौगांव में 43.5°C पारा रिकॉर्ड किया गया। इसके बावजूद भोपाल समेत कई जिलों में स्कूलों की छुट्‌टी घोषित नहीं की गई है। पढ़ें पूरी खबर… 2. उत्तर प्रदेश: 60 जिलों में लू का रेड अलर्ट, कानपुर में गर्मी ने 18 साल का रिकॉर्ड तोड़ा पिछले 10 दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। प्रयागराज 45.2°C तापमान के साथ देश का सबसे गर्म जिला रहा। काशी, हमीरपुर और आगरा का पारा भी 44°C पार हो गया। शनिवार को 60 जिलों में लू का रेड अलर्ट है। कानपुर में गर्मी ने 18 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यहां 41.7°C दर्ज किया गया। पढ़ें पूरी खबर… 3. राजस्थान: 2 दिन हीटवेव, फिर आंधी-बारिश का अलर्ट, बाड़मेर में तापमान 44.1 डिग्री राजस्थान में तेज गर्मी से कुछ समय के लिए राहत मिलने की उम्मीद है। दो दिन बाद एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) राज्य में सक्रिय होगा। 16 जिलों में आंधी चलने के साथ कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। वहीं, इस सिस्टम के आने से पहले लोगों को 25 और 26 अप्रैल को हीटवेव झेलनी पड़ेगी। पढ़ें पूरी खबर… 4. छत्तीसगढ़: राजनांदगांव में 44.5°C पारा; प्रदेश में 2 दिन बाद बारिश के आसार प्रदेश में भीषण गर्मी से राहत के आसार नहीं है। सबसे ज्यादा तापमान राजनांदगांव में 44.5°C दर्ज किया गया अगले 48 घंटों में प्रदेश का तापमान 2°C तक बढ़ सकता है। वहीं 25 से 27 अप्रैल तक मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में हीटवेव चलने की चेतावनी जारी की गई है। पढ़ें पूरी खबर… 5. हरियाणा: रोहतक सबसे गर्म, पारा 44°C पार, 12 शहरों में हीटवेव जैसे हालात प्रदेश के तापमान में भारी उछाल दर्ज किया गया। अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी और 'हीटवेव' जैसे हालात बन गए हैं। 13 प्रमुख शहरों में अधिकतम तापमान 42°C या उससे ज्यादा रिकॉर्ड किया गया है। रोहतक में पारा 44.6°C तक जा पहुंचा। आज कई जिलों में दिन और रात में लू का अलर्ट है। पढ़ें पूरी खबर… 6. पंजाब-चंडीगढ़: 2 जिलों का तापमान 44.3°C पहुंचा, आज हीटवेव का यलो अलर्ट पंजाब और चंडीगढ़ में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। 7 जिलों में तापमान 40°C से ऊपर दर्ज किया गया। बठिंडा और फरीदकोट में पारा 44.3°C, जबकि चंडीगढ़ में 41°C दर्ज किया गया है। हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर… 7. बिहार: 5 जिलों में हीटवेव का रेड अलर्ट, रोहतास में तापमान 44°C पहुंचा, 23 जिलों में लू 23 जिलों में लू जैसे हालात हैं। रोहतास की डेहरी में सबसे ज्यादा 44°C तापमान रहा। पटना में चौथे दिन भी अधिकतम तापमान 40.6°C दर्ज किया गया। 5 जिलों में आज हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तापमान 44°C से ऊपर जा सकता है। पढ़ें पूरी खबर… 8. हिमाचल प्रदेश: 3 जिलों में हीटवेव, ऊना का पारा 41.1॰C पहुंचा, 29 अप्रैल तक बारिश का अलर्ट प्रदेश के मैदानी इलाकों में आज हीटवेव महसूस की गई। मौसम विभाग के अनुसार- कांगड़ा के धर्मशाला, ऊना और कुल्लू के भुंतर में दोपहर के वक्त हीटवेव चलने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। ऊना का तापमान नॉर्मल से 6 डिग्री ज्यादा के उछाल के साथ 41.1॰C पहुंच गया है। पढ़ें पूरी खबर… 9. उत्तराखंड: तीन शहरों का तापमान 40°C पार, चारधाम समेत पांच जिलों में आज बारिश का अलर्ट प्रदेश के तीन शहरों का तापमान 40॰C के पार पहुंच गया है, इनमें हरिद्वार, रुद्रपुर और काशीपुर शामिल हैं। चारधाम यात्रा मार्ग पर आज मौसम बदलता हुआ नजर आएगा। ठंड, बादल और हल्की बारिश के आसार हैं। कुछ क्षेत्रों में 40–50kmph की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    Iran का World Record! 57 दिन से Internet Blackout, US-Israel हमले के बाद दुनिया से कटा देश
    Next Article
    भास्कर अपडेट्स:जम्मू-कश्मीर के सांबा में ‘PIA’ लिखा पाकिस्तानी गुब्बारा मिला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment