Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर चलती कार में आग, 5 जिंदा जले:गाड़ी में से मिली केवल जली हड्डियां मिलीं, MP के रहने वाले थे

    3 hours ago

    2

    0

    अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 5 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद गाड़ी में से केवल हड्डियां मिलीं हैं। कार ड्राइवर आग लगते ही बाहर कूद गया था। उसे गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया है। जानकारी के अनुसार कार सवार मध्य प्रदेश के श्योपुर के रहने वाले थे। वे वैष्णो देवी से दर्शन कर वापस श्योपुर लौट रहे थे। पुलिस को आशंका है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। एक्सीडेंट बुधवार रात 11 बजे हुआ। CNG के कारण भड़की आग अलवर ASP प्रियंका रघुवंशी ने बताया कि रात करीब 11.15 बजे लक्ष्मणगढ़ पुलिस को कार में आग की जानकारी मिली थी। रात करीब 11.30 बजे फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई थी। आग बुझाने में करीब 15 मिनट का समय लगा। आशंका है कि सीएनजी के कारण आग तेजी से भड़की थी। इसलिए कार सवारों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। ड्राइवर की हालत गंभीर है। खबर अपडेट की जा रही है….
    Click here to Read more
    Prev Article
    Bengaluru Wall Collapse Accident | बेंगलुरु में कुदरत का कहर! भारी बारिश और दीवार गिरने से 7 की मौत, PM मोदी और CM सिद्धरमैया ने जताया दुख
    Next Article
    हेलीकॉप्टर से पहली बार एक साथ दो मिसाइल लॉन्च:DRDO और भारतीय नौसेना ने एडवांस एयर-लॉन्च सिस्टम का सफल परीक्षण किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment