Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज! झमाझम बारिश से लुढ़का पारा, 'संतोषजनक' हुई हवा की सेहत

    3 hours from now

    1

    0

    देश की राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में मंगलवार रात से शुरू हुई बारिश और गरज के साथ बौछारों ने बुधवार की सुबह का नजारा पूरी तरह बदल दिया। इस बेमौसम बरसात ने जहाँ एक ओर अप्रैल की शुरुआती गर्मी से बड़ी राहत दिलाई है, वहीं दिल्ली की हवा को भी साफ कर दिया है। पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के प्रभाव के कारण दिल्ली के न्यूनतम तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार की सुबह न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से काफी कम है।इसे भी पढ़ें: Kerala Government की 'Jyothi Scheme', प्रवासी बच्चों को Education System से जोड़ने की बड़ी पहल प्रमुख केंद्रों पर तापमान में गिरावट:सफदरजंग: 3.3°C की गिरावट के साथ 16.8°C दर्ज।पालम: 4.1°C की बड़ी गिरावट, तापमान 15.5°C पहुँचा।रिज: यहाँ सबसे कम 15.3°C तापमान दर्ज किया गया।सफदरजंग में स्थित शहर के मुख्य मौसम निगरानी केंद्र ने सुबह 8:30 बजे तक, बीते 24 घंटों में 6.4 मिमी बारिश दर्ज की। चार अप्रैल 2023 को 16.3 मिमी बारिश दर्ज की गई थी जिसके बाद इस साल इतनी बारिश दर्ज की गई है। अन्य निगरानी केंद्रों में पालम में 4.4 मिमी, लोधी रोड में 5.6 मिमी और रिज में 3.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई। आयानगर में 14.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जो सभी निगरानी केंद्र में सबसे अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बुधवार को गरज के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया था। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से व्यापक बादल छा गए हैं और वर्षा हो रही है। विभिन्न निगरानी केंद्र पर न्यूनतम तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस घटकर 16.8 डिग्री सेल्सियस हो गया; पालम में 4.1 डिग्री सेल्सियस घटकर 15.5 डिग्री सेल्सियस हो गया; लोधी रोड में 2.4 डिग्री सेल्सियस घटकर 16.2 डिग्री सेल्सियस हो गया; रिज में 1.9 डिग्री सेल्सियस घटकर 15.3 डिग्री सेल्सियस हो गया; और आयानगर में 1.7 डिग्री सेल्सियस घटकर 16.4 डिग्री सेल्सियस हो गया।इसे भी पढ़ें: Kerala Govt का मास्टरस्ट्रोक! अब Retirement पर 50% Basic Salary वाली Pension की गारंटी वायु गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार देखा गया। सुबह नौ बजे समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 82 रहा, जो संतोषजनक श्रेणी में आता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, शून्य से 50 के बीचएक्यूआई अच्छा , 51-100 संतोषजनक , 101-200 मध्यम , 201-300 खराब , 301-400 बहुत खराब और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को गंभीर माना जाता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दादा की कब्र देखने इंग्लैंड से भारत चले आए ये टूरिस्ट, Viral Video पर यूजर्स ने दी मिली-जुली प्रतिक्रियाएं
    Next Article
    Poonjar Assembly Election 2026: Poonjar की सियासी बिसात पर त्रिकोणीय जंग, LDF-UDF के बीच NDA का सबसे बड़ा दांव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment