Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिल्ली पुलिस की X को चिट्ठी-PM पर आपत्तिजनक वीडियो-पोस्ट हटाएं:कहा- पोस्ट करने वाले अकाउंट होल्डर की भी जानकारी दें

    2 hours ago

    1

    0

    दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X को लेटर लिखा है। लेटर में प्रधानमंत्री समेत संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणियों की शिकायत की गई है। पुलिस ने X से कहा है कि वे इस पोस्ट और वीडियो को तुरंत हटा दें। साथ ही, जिस अकाउंट से यह कंटेंट पोस्ट किया गया है, उसके होल्डर की पूरी जानकारी मांगी गई है। इसमें नाम, पता, नंबर और ईमेल आईडी शामिल है। लॉगिन और लॉगआउट की जानकारी भी मांगी पुलिस ने अकाउंट के लॉगिन और लॉगआउट की जानकारी के साथ ही समय और तारीख का ब्योरा भी मांगा है। इसके अलावा, जांच में मदद करने वाली अन्य सभी जरूरी जानकारी भी उपलब्ध कराने को कहा गया है। पुलिस ने प्लेटफॉर्म से इस पोस्ट और वीडियो से जुड़ी जानकारी को भविष्य की जांच के लिए सुरक्षित रखने को कहा है। पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट पर कार्रवाई इससे पहले 27 जुलाई को दिल्ली पुलिस ने कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को नोटिस दिए थे कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक और अभद्र कमेंट्स वाले पोस्ट और वीडियो हटा दें। ये पोस्ट जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन और 20 जुलाई को हुए संसद चलो मार्च के दौरान सामने आए थे। पुलिस के मुताबिक, दिल्ली में प्रदर्शन और हिंसा के दौरान कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणियों का इस्तेमाल किया गया था। पूरी खबर पढ़ें… ------------- ये खबर भी पढ़ें… Meta ने पहले मोदी का वीडियो हटाया, अब रीस्टोर किया:कहा- तकनीकी गड़बड़ी से हटा; PM ने 23 जुलाई को छात्रों को मैसेज दिया था प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फेसबुक से हटाया गया वीडियो Meta ने दोबारा रीस्टोर कर दिया है। कंपनी ने मंगलवार को कहा कि तकनीकी गड़बड़ी की वजह से वीडियो गलती से हट गया था। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पत्नी से थे अवैध संबंध इसलिए नौकर ने की मालिक की हत्या, 50 हजार देकर उसकी गर्लफ्रेंड और भाई को प्लान में किया शामिल
    Next Article
    लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित:राहुल आज पेपर लीक संशोधन बिल पर बोलेंगे; शाह जन्म-मृत्यु पंजीकरण बिल पेश करेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment