Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिल्ली से चेन्नई जा रहे विमान में आग लगी:पावर बैंक फटने से लगेज जला, इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

    9 hours ago

    1

    0

    दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी।इस फ्लाइट में एक पैसेंजर का पावर बैंक ब्लास्ट होने से बैग में आग लग गई थी। धुआं निकलता देख यात्रियों ने क्रू को खबर दी। इसके बाद प्लेन को हैदराबाद डायवर्ट कर इमरजेंसी लैंडिग करवाई गई। इंडिगो ने कहा कि आग लगने का पता चलते ही केबिन क्रू ने स्थिति को काबू में कर लिया। इसके बाद पायलटों ने विमान को डायवर्ट किया। इंडिगो ने बताया कि यात्रियों को चेन्नई पहुंचाने के लिए एक दूसरे विमान की व्यवस्था की गई। वीडियो वायरल, यात्री फायर-फायर चिल्लाते दिखे इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसमें यात्री फायर-फायर चिल्लाते नजर आ रहे हैं। इसके बाद वहां बैठे दूसरे यात्री ओवरहेड बिन (सामान रखने वाली जगह) से सामान हटाते दिखाई दे रहे हैं। DGCA के नियमों में पावर बैंक इस्तेमाल करना प्रतिबंधित मई में भी हुई थी इंडिगो प्लेन में पावर बैंक फटने की घटना इससे पहले मई 2026 में भी हैदराबाद से चंडीगढ़ जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक में ब्लास्ट हो गया था। इस हादसे में 5 यात्री घायल हो गए थे। पावर बैंक एक यात्री के बैग में रखा था। घटना उस समय हुई, जब फ्लाइट एयरपोर्ट पर खड़ी थी। हादसे के बाद फ्लाइट में धुआं भर गया, जिससे यात्री घबरा गए। तब यात्रियों को इमरजेंसी गेट से निकाला गया। पढ़ें पूरी खबर… ------------------ ये खबर भी पढ़ें… इंडिगो फ्लाइट पर बिजली गिरी, लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग: विमान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त; पटना से अहमदाबाद जा रही थी पटना से लखनऊ आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट 7 अक्टूबर की शाम खराब मौसम के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई। इससे प्लेन का अगला हिस्सा यानी नोज क्षतिग्रस्त हुआ है। जिस वक्त प्लेन बिजली की चपेट में आया, उस समय वह करीब 17 हजार फीट की ऊंचाई पर था। हालांकि, पायलट ने सूझ-बूझ से विमान की लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कराई। विमान में 150 यात्री सवार थे। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुप्रीम कोर्ट बोला- शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को हिरासत में न लें:मेट्रो-इंटरनेट बहाल करें; CJP प्रदर्शन में 45 मेट्रो स्टेशन बंद और 7000 लोग कस्टडी में लिए थे
    Next Article
    PM मोदी-CM विजय मेट्रो में साथ बैठे:पीएम ने चेन्नई में 'वी विल डू इट' का नारा दोहराया; TVK की जीत के बाद पहला तमिलनाडु दौरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment