Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिल्ली से युवक लापता, 9 दिन बाद भी सुराग नहीं:श्रावस्ती से पिता के साथ काम करने गया था, घर में मां का रोकर बुरा हाल

    14 hours ago

    2

    0

    श्रावस्ती के सोनवा थाना क्षेत्र के कुम्हारन पुरवा का 22 वर्षीय युवक ओमप्रकाश नई दिल्ली में संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। वह अपने पिता मंशाराम के साथ रोजगार की तलाश में दिल्ली आया था और ओखला मंडी इलाके में काम कर रहा था। घटना के 9 दिन बीत जाने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। जानकारी के अनुसार, ओमप्रकाश 11 मार्च 2026 को अपने पिता मंशाराम के साथ गांव से दिल्ली पहुंचा था। दोनों दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के ओखला मंडी स्थित एक दुकान (शॉप नंबर 205) पर काम कर रहे थे। 13 मार्च को ओमप्रकाश ने आधा दिन काम किया और फिर अपने पिता के साथ खाना खाने के लिए बाहर निकला। इसी दौरान वह अचानक कहीं चला गया और वापस नहीं लौटा। पिता मंशाराम ने पहले आसपास के इलाकों में ओमप्रकाश की काफी तलाश की। जब उसका कोई पता नहीं चला, तो उन्होंने दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के शाहीन बाग थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जनरल डायरी में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय पुलिस टीम युवक की तलाश में जुटी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। परिवार के अनुसार, ओमप्रकाश तीन भाइयों में दूसरे नंबर का है। उसके बड़े भाई का नाम राजेश (35 वर्ष) और छोटे भाई का नाम राधेश्याम (18 वर्ष) है। परिवार की दो बहनों की शादी हो चुकी है वहीं ओमप्रकाश के अचानक लापता हो जाने से श्रावस्ती स्थित परिजनों में चिंता का माहौल है। परिजनों ने श्रावस्ती प्रशासन से भी ओमप्रकाश को जल्द से जल्द खोजने में मदद की गुहार लगाई है। उसकी मां ने प्रशासन से बेटे को ढूंढने की अपील की है। मां का घर में रो-रो कर बुरा हाल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चैत्र नवरात्रि चतुर्थी : माँ कूष्मांडा का अलौकिक श्रृंगार:माँ कल्याणी से कल्याण की कामना के साथ उमड़ा आस्था का जन सैलाब
    Next Article
    गाजियाबाद में लड़की को किडनैप करने की कोशिश:ई-रिक्शा में बैठाकर गलत रास्ते पर ले गया, शोर मचाने पर लोगों ने पकड़कर पीटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment