Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर का शुभारंभ,:अब ढाई घंटे में तय होगा दिल्ली से देहरादून का सफर, यात्रियों में उत्साह

    5 hours ago

    2

    0

    प्रधानमंत्री द्वारा दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर का उद्घाटन कर दिया गया है। इस हाईवे के शुरू होने से दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय घटकर महज ढाई से तीन घंटे रह गया है, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। दिल्ली से देहरादून के बीच लंबे समय से प्रतीक्षित कॉरिडोर के शुरू होने के बाद सफर अब काफी आसान और तेज हो गया है। पहले जहां इस दूरी को तय करने में 6 से 7 घंटे का समय लगता था, वहीं अब यह सफर महज ढाई से तीन घंटे में पूरा किया जा सकेगा। इस कॉरिडोर के चालू होने से वाहन चालकों और यात्रियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। पहली बार इस मार्ग से गुजरने वाले ट्रक चालक श्रीचंद ने इसे ऐतिहासिक परियोजना बताते हुए कहा कि इससे समय और ईंधन दोनों की बचत होगी। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार का आभार जताया। यात्री तस्लीम ने भी कॉरिडोर की सराहना करते हुए कहा कि अब दिल्ली से देहरादून पहुंचना पहले के मुकाबले काफी आसान हो गया है। उन्होंने कहा कि यह हाईवे वीकेंड पर घूमने-फिरने और धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए भी बेहद सुविधाजनक साबित होगा। कॉरिडोर पर यात्रियों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। पूरे मार्ग पर सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, वहीं रेस्ट एरिया और अन्य आवश्यक सुविधाएं भी विकसित की गई हैं। इसके अलावा, इस परियोजना से स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी पैदा हुए हैं, जिससे आसपास के क्षेत्रों के लोगों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिर्जापुर में UPI ठगी, पीड़िता को 1 लाख रुपए वापस:9 माह बाद 3.29 लाख की धोखाधड़ी, पुलिस ने ऑनलाइन ठगी से बचने के उपाय बताए
    Next Article
    बुलंदशहर ने प्रयागराज में बास्केटबॉल चैंपियनशिप जीती:36वीं राज्य महिला बास्केटबॉल में आगरा को 58-54 से हराया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment