Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिल्ली यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में आधी रात प्रदर्शन:छात्राओं ने मैनेजमेंट पर जबरन हॉस्टल खाली कराने, पानी बंद करने का आरोप लगाया

    1 day ago

    1

    0

    दिल्ली यूनिवर्सिटी के यूनिवर्सिटी हॉस्टल फॉर वुमेन (UHW) में रहने वाली छात्राओं ने गुरुवार रात कैंपस में धरना प्रदर्शन किया। छात्र संगठन ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) के मुताबिक, छात्राएं रात करीब 9:30 बजे से सड़क पर बैठीं और प्रदर्शन आधी रात के बाद तक जारी रहा। प्रदर्शन के दौरान छात्राओं ने हॉस्टल प्रशासन पर जबरन हॉस्टल खाली कराने, बुनियादी सुविधाएं बंद करने और एक्स्ट्रा पैसे वसूलने के आरोप लगाए। AISA का कहना है कि पिछले एक हफ्ते से छात्राओं पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है। विरोध प्रदर्शन से जुड़ी 4 तस्वीरें… छात्राओं ने हॉस्टल छोड़ने के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए छात्राओं का आरोप है कि हॉस्टल के दो ब्लॉकों में पानी की सप्लाई बंद कर दी गई और रीडिंग रूम से कुर्सियां हटा दी गईं, जिससे सेमेस्टर परीक्षाओं और NEET की तैयारी कर रही छात्राओं को परेशानी हुई। जून और जुलाई की फीस पहले ही जमा कराने के बावजूद उन्हें हॉस्टल छोड़ने के लिए मजबूर किया जा रहा है। AISA की मांग- एक्स्ट्रा चार्ज लेना बंद करें छात्र संगठन ने आरोप लगाया कि 16 मई को हुए विरोध प्रदर्शन के बाद हॉस्टल प्रमुख ने सुविधाएं बहाल करने और रहने का टाइम बढ़ाने का मौखिक आश्वासन दिया था। लेकिन बाद में प्रशासन अपने फैसले से पीछे हट गया और हॉस्टल में रुकने वाली छात्राओं से ₹450 प्रतिदिन अतिरिक्त शुल्क मांगने का आदेश जारी कर दिया। AISA ने इसे जबरन वसूली और मानवीय गरिमा के खिलाफ बताया है। संगठन ने UHW प्रोवोस्ट के इस्तीफे, 24 घंटे पानी की सप्लाई बहाल करने और बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के हॉस्टल में रहने का टाइम बढ़ाने की मांग की है। फिलहाल दिल्ली यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से इन आरोपों पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। ---------------------------------- दिल्ली यूनिवर्सिटी से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… राहुल बोले- DU में जाति देखकर इंटरव्यू में फेल करते हैं, यूनिवर्सिटी ने कहा- बयान से पहले फैक्ट चेक करें राहुल कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में फेल करने का आरोप लगाया। राहुल ने कहा- “मैं दिल्ली यूनिवर्सिटी गया था। इंटरव्यू में बच्चों को निकालने का तरीका है। आपकी जाति क्या है भैया, आप इंटरव्यू में फेल।” पूरी खबर पढ़ें… प्रोफेसर पर रूम में बुलाने का आरोप, कहां गई DU-स्टूडेंट:6 महीने में 2 क्लास, जांच कमेटी की रिपोर्ट से खुद सवालों में ‘कुछ दिन पहले मैंने इंस्टाग्राम पर DU के एक प्रोफेसर के खिलाफ वीडियो डाली थी। आज एचओडी ने मुझे अपने रूम में बुलाया और कहा कि प्रोफेसर के खिलाफ जो रील बनाई हैं, उन्हें डिलीट कर दो। तुम इस यूनिवर्सिटी का बहुत छोटा हिस्सा हो। हम तुम्हारा बहुत कुछ बिगाड़ सकते हैं।’ पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ED के 20 साल, सिर्फ 60 केस में फैसला हुआ:99% मामलों में अंतिम फैसला आना बाकी, 72% कुर्क संपत्ति वापस करनी पड़ी
    Next Article
    धार भोजशाला विवाद में सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मुस्लिम पक्ष:MP हाईकोर्ट के फैसले को दी चुनौती; कहा- तथ्य सही तरीके से पेश नहीं किए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment