Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिल्ली-यूपी में एक दिन बाद 40°C के पार जाएगा तापमान:हिमाचल के मनाली में बर्फबारी, पारा -3 डिग्री पहुंचा; जम्मू में बवंडर, लोगों में दहशत फैली

    2 hours ago

    1

    0

    देशभर में गर्मी बढ़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान 6 से 8 डिग्री तक बढ़ सकता है। हालांकि, शनिवार शाम को अटल टनल और मनाली के आसपास के इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई। शनिवार रात मनाली में तापमान -7 डिग्री तक गिर गया। वहीं, उत्तर प्रदेश में लखनऊ सहित कई जगहों पर रविवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है। दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले दिन से ज्यादा था। 15 अप्रैल को मध्य प्रदेश में नया सिस्टम एक्टिव होगा जिससे राज्य में गर्मी बढ़ेगी। शनिवार को राजधानी भोपाल में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। राजस्थान के सीकर समेत शेखावाटी इलाके में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से तापमान में गिरावट देखी जा रही थी, लेकिन रविवार के बाद से तापमान बढ़ने लगेगा। शनिवार शाम को जम्मू के अखनूर एक बवंडर देखा गया। अगले दो दिन के मौसम का हाल 13 अप्रैल: उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड और हिमाचल में तापमान बढ़ेगा। बिहार में भी गर्मी बढ़ी रहेगी, जबकि छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में हीटवेव चलने की संभावना है। ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ और गर्म रहेगा। 14 अप्रैलः उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत (जैसे दिल्ली और मध्य प्रदेश) में भीषण गर्मी रहेगी, तापमान 38° से 42° तक जा सकता है। वहीं, पूर्वोत्तर राज्यों और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और तूफान की संभावना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    RTE में चयनित बच्चों से फीस लिया तो लगेगा जुर्माना:वाराणसी के BSA ने कहा, एडमिशन के लिए फीस लिया तो देना होगा 10 गुना ज्यादा जुर्माना
    Next Article
    US-ईरान के बीच 15 घंटे बातचीत के बाद भी सहमति नहीं, रविवार को भी जारी रहेगी वार्ता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment