Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दालमंडी में बुजुर्ग की हार्ट-अटैक से मौत:ध्वस्तीकरण कार्रवाई पर पोते से बोले- लगता है कुछ नहीं बचेगा, दरवाजे तक नहीं पहुंच सकी लाश

    9 hours ago

    1

    0

    वाराणसी के दालमंडी में एक बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत हो गई। एक दिन पहले ही घर पर बुजुर्ग का बर्थडे सेलिब्रेट किया गया था। तब बुजुर्ग ने पोते से अपनी परेशानी शेयर करते हुए बोला था कि सरकार छीन रही है तो छीन लेने दो। अब हम क्या कर लेंगे। कुछ नहीं बचा पाएंगे। दरअसल दालमंडी में ध्वस्तीकरण का हथौड़ा लगातार चल रहा है। इसमें बुजुर्ग के बेटे का मकान भी शामिल है। बुजुर्ग के बेटे ने बताया- प्रशासन द्वारा हमारे मकान को कसरे हिंद घोषित किए जाने से मेरे पिता काफी दिनों से चिंतित थे। रात में हम सब यही बात कर रहे थे। सुबह देखा तो पिता जी उठे ही नहीं। हम उन्हें अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बेटा बोला- हमारा नसीब इतना खराब था कि दालमंडी में मलबा गिरे रहने की वजह से लाश तक घर के दरवाजे पर नहीं ले जा सके। अस्पताल में ही हमने उन्हें आखिरी बार नहलाया और वहीं से शवयात्रा निकाली। मृत बुजुर्ग का नाम महंगू है। दालमंडी में 100 साल से रह रहे थे महंगू दालमंडी के मकान संख्या सीके 43/154 में महंगू(65) अपने परिवार के साथ 100 साल से ज्यादा समय से रह रहे थे। उनके एक बेटा दिनेश है। दिनेश और पत्नी माया का एक बेटा विक्की (28) है। ये मकान इस समय दिनेश के ही नाम पर है। पीडब्ल्यूडी ने इस मकान की जमीन को कसरे हिंद बताया है। इसका मतलब- ये जमीन बंटवारे के दौरान पाकिस्तान चले गए व्यक्ति की है। जिसे भारत की सरकारी जमीन माना गया है। इस पर रह रहे लोगों को सरकार कब्जा करना बता रही है। महंगू के पोते विक्की ने बताया- हम लोग अपने दादू के साथ दालमंडी के सीके 43/154 में रहते थे। हमारे मकान को प्रशासन ने कसरे हिंद घोषित कर दिया था। जिसके बाद दादू को टेंशन हो गया था। कल रात में दादू ने हमसे केक खाया और बातचीत की। तो हमने उन्हें समझाया था। इस पर उन्होंने हमसे कहा था- सरकार छीन रही है जमीन-मकान। तो छीन लेने दो। अब हम क्या कर लेंगे। दादू सुबह उठे ही नहीं विक्की ने बताया- रात में वो और हम सब लोग सो गए। सुबह हम लोगों ने दादू को उठाने की कोशिश की। लेकिन वो नहीं उठे। तो हम लोग उन्हें कबीरचौरा अस्पताल ले कर आये। यहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद हमें दादू की मिट्टी को घर लाने के लिए भी 10 बार सोचना पड़ा। क्योंकि दालमंडी में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की वजह से जगह-जगह मलबा पड़ा हुआ है। गाड़ी जाने की जगह भी नहीं है। तो हम उनकी लाश को वापस घर भी नहीं ले जा सकते हैं। हम लोग किसी तरह से दालमंडी से निकलकर तो हॉस्पिटल पहुंचे थे। तमाम रास्ते बंद हैं। मलबा पड़ा हुआ है। तो उनकी लाश अंतिम दर्शन के लिए घर भी नहीं ले जा पाए। यहीं अस्पताल में दादू को नहलाकर श्मशान ले जाया गया। विकास का काम हो रहा, जान जा रही तो कोई दिक्कत नहीं विक्की ने नाराजगी जताते हुए कहा - विकास का काम हो रहा है। विकास के काम में आपके परिवार का जान जाएगी, तो कोई बात नहीं। हमारा पूरा परिवार भी मर गया, तो सरकार का कुछ बिगड़ने वाला नहीं है। क्योंकि उसने अपना सोच लिया है। उसे सिर्फ अपना ही सोचना है। सरकार ने ठान लिया है कि 60 फिट की सड़क बनेगी, तो बनेगी। भले ही सबकी लाश पर से गुजरना क्यों न पड़े। भाजपा का वोटर होने पर यही मिला है विक्की ने कहा - मैं पक्का समाजवादी था। लेकिन साल 2014 में विकास का कार्य देखकर ही भाजपा में जुड़ गया। इसीलिए भाजपा को वोट दिया। इसका नतीजा यही है कि मेरे दादा जी आज यहां लेटे हुए हैं। जो हुआ अच्छा हुआ और आगे भी जो होगा अच्छा होगा। हम आप सिर्फ चिल्ला सकते हैं। कहीं भी सुनवाई नहीं है। सब बेकार है। बीते कई दिनों से दालमंडी में ध्वस्तीकरण का हथौड़ा चल रहा है। सालों से यहां रहने वाले लोग प्रशासन की इस कार्रवाई से काफी परेशान हैं। घ्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान कई लोगों की तबियत बिगड़ी तो कई को इलाज के लिए अस्पताल ले जाना पड़ा। अब जानिए क्या है दालमंडी प्रोजेक्ट … वाराणसी की दालमंडी गली को मॉडल सड़क के रूप में विकसित किया जाना है। प्रधानमंत्री ने अपने 51वें काशी के दौरे पर इस कार्य का शिलान्यास किया था। इसके लिए राज्य सरकार की तरफ से 215.88 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। 186 भवन, दुकान स्वामियों को 191 करोड़ रुपए मुआवजा के रूप में दिए जाएंगे। 60 फुट चौड़ी होगी सड़क पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के अनुसार नई सड़क से लेकर चौक थाने तक 650 मीटर की दाल मंडी गली को 60 फुट चौड़ा किया जाना है। इसमें 30 फुट की सड़क और दोनों तरफ 15-15 फुट की पटरी होगी। इसके अंदर बिजली, सीवर और पानी की व्यवस्था अंडरग्राउंड की जाएगी। यहां तारों का जंजाल साफ किया जाएगा। 220 करोड़ से बनेगी 650 मीटर लंबी सड़क ---------------------- ये खबर भी पढ़ें वैलेंटाइन-डे पर प्रेमिका की हत्या कर क्रिकेटर ने जान दी:नोएडा में बंद कार में गोली मारी, भाई बोला- 1 करोड़ का फ्लैट दिलाया था नोएडा में वैलेंटाइन-डे के दिन प्रेमी ने प्रेमिका की कार में हत्या कर दी, फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। देखा तो कार अंदर से लॉक थी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    अब अविमुक्तेश्वरानंद बोले-आप योगी हैं तो मुख्यमंत्री पद पर क्यों:शंकराचार्य को सरकारी प्रमाण नहीं चाहिए; CM बोले थे- कोई भी शंकराचार्य नहीं लिख सकता
    Next Article
    5 साल की बच्ची को कुत्तों ने नोच-नोचकर मार डाला:गोंडा में चेहरे-हाथ को बुरी तरह काटा, पैर हिलते-हिलते दम निकला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment