Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    5 साल की बच्ची को कुत्तों ने नोच-नोचकर मार डाला:गोंडा में चेहरे-हाथ को बुरी तरह काटा, पैर हिलते-हिलते दम निकला

    8 hours ago

    1

    0

    गोंडा में पांच साल की मासूम बच्ची को कुत्तों ने नोच-नोचकर मार डाला। बच्ची टॉयलेट के लिए घर से बाहर गई हुई थी। तभी कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। बच्ची के चेहरे, हाथ और पूरे शरीर पर जगह-जगह काटा। बच्ची की चीख और कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर परिवार वाले दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे। जमीन पर पड़ी बच्ची बुरी तरह से छटपटा रही थी। परिवार वाले उसे गोद में उठाकर तुरंत अस्पताल के लिए भागे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना धानेपुर थाना क्षेत्र के कल्याण नगर की है। अब पूरी घटना विस्तार से… बच्ची की छोटी बहन पास में खड़ी थी कल्याण नगर के रहने वाले विशुन लाल के दो बेटियां हैं। इनमें बड़ी बेटी 5 साल की मुस्कान थी। छोटी बेटी 4 साल की महक है। विशुन मुंबई में रहकर प्राइवेट जॉब करते हैं। शनिवार को मुस्कान टॉयलेट के लिए घर से बाहर गई थी। तभी 2 कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। उसे बुरी तरह नोच डाला। मासूम की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। तब तक मुस्कान गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी। वह घर के बाहर पड़ी तड़प रही थी। उसका पैर हिल रहा था। हाथ में भी मूवमेंट हो रही थी। जमीन पर बच्ची के चारों ओर खून ही खून था। बच्ची को गोद में लेकर भागे परिवार वाले परिजनों ने तुरंत बच्ची को गोद में उठाया। दौड़ते हुए उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) मुजेहना पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची की नाजुक हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक बच्ची की मौत हो चुकी थी। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार वाले चीख-चीखकर रोने लगे। पूरे मोहल्ले में मातम पसर गया। हर कोई यही कह रहा था मासूम के पास कोई बड़ा होता तो शायद ऐसा न होता। गांव वाले बोले- कुत्तों के आतंक का उपाय नहीं हुआ घटना की सूचना मिलते ही चेयरमैन प्रतिनिधि रक्षाराम वर्मा और सभासद पवन प्रकाश तिवारी जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने परिवार से मिलकर हर संभव मदद का भरोसा दिया। कहा कि आवारा कुत्तों को पकड़वाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। गुस्साए ग्रामीणों के मुताबिक, इलाके में लंबे समय से आवारा कुत्तों का आतंक है। कई बार शिकायत की गई। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया। धानेपुर थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया- परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया। वे अस्पताल से ही डेडबॉडी लेकर चले गए। कुत्तों के हमले की बढ़ती घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट का एक्शन ----------------------- ये खबर भी पढ़िए… देवर-भाभी चॉकलेट डे पर बिस्तर पर पकड़े गए, आगरा में बचने के लिए पति को मारकर लटकाया चॉकलेट डे मनाने के लिए देवर को बुलाया था। हम दोनों एक साथ बेड पर थे। पति घर लौटा, तो हम दोनों को देखकर आगबबूला हो गया। इसलिए उसकी हत्या करनी पड़ी। ये कहना है आगरा की महिला का, जिसने देवर के साथ मिलकर अपने पति को मार दिया। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    दालमंडी में बुजुर्ग की हार्ट-अटैक से मौत:ध्वस्तीकरण कार्रवाई पर पोते से बोले- लगता है कुछ नहीं बचेगा, दरवाजे तक नहीं पहुंच सकी लाश
    Next Article
    मोबाइल देखने से बच्चों में हो रही भेंगेपन की समस्या:KGMU एक्सपर्ट बोले- स्क्रीन टाइम घटाना होगा, छोटे बच्चों को नहीं देना मोबाइल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment