Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    थाने के बाहर युवक ने खुद को जिंदा जलाया...VIDEO:गुरुग्राम में गर्लफ्रेंड ने धोखा दिया, बोला- बेटा आपसे ये उम्मीद नहीं थी

    4 hours ago

    2

    0

    फतेहपुर के युवक ने गुरुग्राम में थाने के बाहर खुद पर पेट्रोल छिड़ककर सुसाइड कर लिया। खुद को आग लगाने से पहले युवक ने कहा- मैं उस स्टेज पर खड़ा हूं, जहां मेरे पिता नहीं हैं और घरवाले दूर हैं। मैंने कभी शराब नहीं पी, लेकिन आज पी रहा हूं। आज मेरा आखिरी दिन है, मैं मरूंगा। युवक ने एक डिस्पोजल गिलास में कुछ दवाइयां दिखाते हुए कहा- मैं ये खाऊंगा, फिर मुझे नहीं पता क्या होगा। उसने आगे कहा कि बस नशा चढ़ने का इंतजार है, क्योंकि वह मरना चाहता है। उसने बताया कि वह दो लीटर पेट्रोल लेकर आया है और अपनी जान देगा, यहीं आग लगाएगा, क्योंकि उसे फंसाया जा रहा। घटना बुधवार की है, जिसका वीडियो शुक्रवार को सामने आया। युवक ने मौत से पहले कहा- बेटा, आपसे यह उम्मीद नहीं थी। उसने अपनी गर्लफ्रेंड पर धोखा देने और थाने में झूठी शिकायत देने के भी आरोप लगाए। युवक के परिवार ने भी युवती के खिलाफ थाने में शिकायत दी है। अब पूरा मामला विस्तार से… सुसाइड करने वाला अंकित यादव (24) मूल रूप से फतेहपुर के सीतापुर गांव का रहने वाला था। वह चंडीगढ़ में टैक्सी चलाता था। अंकित के परिवार का कहना है कि उसकी पिछले 4 साल से फतेहपुर जिले की एक युवती से दोस्ती थी। दोनों गुरुग्राम में काफी महीनों तक लिव-इन रिलेशनशिप में भी साथ रहे। कुछ महीने पहले युवती गुरुग्राम के सेक्टर-31 स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने के लिए आ गई। अंकित रोज उससे मिलने गुरुग्राम आता रहता था। 20 दिन पहले अफेयर का पता चला परिवार के मुताबिक, 20 दिन पहले अंकित को पता चला कि उसकी प्रेमिका का किसी दूसरे से अफेयर चल रहा। इस बात पर दोनों के बीच तीखी अनबन शुरू हो गई। बुधवार (15 अप्रैल) को अंकित युवती को चंडीगढ़ ले जाने के इरादे से कार लेकर सेक्टर-31 पहुंचा। उसने युवती के कमरे का कुछ सामान अपनी कार में रख लिया। युवती ने सेक्टर-40 थाने में शिकायत दी इस पर युवती नाराज हो गई। उसने सेक्टर-40 थाने में अंकित के खिलाफ परेशान करने और सामान चोरी करने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत पर अंकित को पूछताछ के लिए थाने बुलाया। अंकित फोन पर परिवार को पूरी बात बताते हुए थाने के पास पहुंचा। उसने कार थाने से महज 20 कदम दूर सड़क किनारे खड़ी कर दी। कार से उतरते ही खुद को आग लगाई प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अंकित के हाथ में पेट्रोल की बोतल थी। वह कार से उतरा, खुद पर पेट्रोल छिड़का और लाइटर जलाकर आग लगा ली। उसकी चीखें सुनकर थाने की पुलिस टीम और आसपास के लोग दौड़ पड़े। लोगों ने कपड़े, पानी और मिट्टी डालकर किसी तरह आग पर काबू पाया। दिल्ली AIIMS में अंकित की मौत गंभीर रूप से झुलसे अंकित को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए दिल्ली एम्स रेफर कर दिया गया। गुरुवार रात को इलाज के दौरान अंकित ने दम तोड़ दिया। अंकित के परिवार ने युवती के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की शिकायत दी है। SHO बोले- थाने के अंदर नहीं था युवक सेक्टर-40 थाना SHO राजेश कुमार ने बताया कि युवक थाने के अंदर नहीं गया था। CCTV फुटेज की जांच की जा रही है। आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। मामले की गहन जांच चल रही है। युवती से भी पूछताछ की जाएगी और परिवार के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी। ------------------ यह खबर भी पढ़ें… आगरा के होटल में प्रेमी का सिर फोड़ा, गला काटा:शादीशुदा प्रेमिका चीख-चीखकर बोली- मैंने उसे मार दिया, बैग में हथौड़ा-चाकू लाई थी आगरा में शादीशुदा महिला ने शुक्रवार दोपहर अपने प्रेमी के सिर पर हथौड़े से हमला कर दिया। वह जब अचेत हो गया तो चाकू से ताबड़तोड़ वार किए और गला काट डाला। जब प्रेमी की मौत हो गई तो महिला चीखने-चिल्लाने लगी। कहने लगी- ‘मैंने उसे मार डाला...मैंने उसे मार डाला।’ ये वारदात इटौरा थाना क्षेत्र के एक होटल की है। दोनों सुबह ही होटल पहुंचे थे और अपने लिए एक कमरा बुक किया था। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुर्का पहनो...क्लासमेट पर दबाव बनाने वाली छात्राओं को झटका:हाईकोर्ट का FIR रद्द करने से इनकार, कहा- दूसरों पर धर्म थोपना परेशान करने वाला
    Next Article
    कन्नौज में इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, VIDEO:जनगणना ड्यूटी से लौट रहे टीचर देवर-भाभी ने कूदकर बचाई जान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment