Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    थाने का चौकीदार निकला हत्यारा:अमेठी में अधेड़ की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, चुनावी रंजिश में की थी हत्या

    14 hours ago

    1

    0

    अमेठी के मोहनगंज थाना क्षेत्र में एक अधेड़ की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में मोहनगंज थाने के चौकीदार महेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, हत्या चुनावी रंजिश के चलते की गई थी। यह घटना मोहनगंज थाना क्षेत्र के लीही गांव की है, जहां शनिवार देर रात सुअर पालक शिव प्रसाद की उनके ट्यूबवेल पर निर्मम हत्या कर दी गई थी। अगले दिन पुलिस को सूचना मिली, जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। यह एक ब्लाइंड मर्डर का मामला था, और परिजनों ने किसी पर संदेह व्यक्त नहीं किया था। इस कारण सीओ दिनेश कुमार मिश्र और एसएचओ राकेश सिंह ने तीन दिनों तक गांव में डेरा डाले रखा। विभिन्न माध्यमों से जांच के बाद, पुलिस ने लीही के पूरे दुर्गा निवासी 35 वर्षीय महेश कुमार पुत्र जगरूप को गिरफ्तार किया। पूछताछ में अभियुक्त महेश ने बताया कि वह और मृतक शिव प्रसाद दोनों पहले से परिचित थे और प्रधानी का चुनाव लड़ना चाहते थे, जिसके कारण उनके बीच मनमुटाव चल रहा था। महेश उस दिन चौकीदार की ड्यूटी पर थाने में तैनात था। महेश ने देर रात करीब 12 बजे थाने के पिछले रास्ते से बाइक से निकलकर शिव प्रसाद के ट्यूबवेल पर पहुंचा। वहां उसने लोहे की रॉड से शिव प्रसाद पर हमला कर दिया। बचाव में शिव प्रसाद ने महेश की उंगली दांतों से काट ली। इसके बाद महेश ने मड़हे में रखी कुल्हाड़ी और हँसिये से ताबड़तोड़ हमला कर शिव प्रसाद की हत्या कर दी। हत्या को अंजाम देने के बाद महेश पास की नहर पर गया और अपने कपड़े तथा जूते वहीं फेंक दिए। इसके बाद वह वापस अपनी ड्यूटी पर चला गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, लोहे का सरिया और मृतक का पर्स बरामद कर लिया है। अमेठी के पुलिस अधीक्षक ने इस ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करने वाली मोहनगंज पुलिस और स्वाट टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। मामले का खुलासा एसपी सवरणन टी ने खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत गबन मामला, कर्मचारी की पत्नी गिरफ्तार:DIOS समेत कई अफसरों पर कार्रवाई की सिफारिश, मास्टरमाइंड फरार
    Next Article
    सुचिश्मा बिस्वाल के जेईई मेन में 97.33 परसेंटाइल:गेल डीएवी पब्लिक स्कूल की छात्रा ने जेईई एडवांस्ड के लिए भी क्वालीफाई किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment