Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुचिश्मा बिस्वाल के जेईई मेन में 97.33 परसेंटाइल:गेल डीएवी पब्लिक स्कूल की छात्रा ने जेईई एडवांस्ड के लिए भी क्वालीफाई किया

    12 hours ago

    1

    0

    गेल डीएवी पब्लिक स्कूल की कक्षा 12वीं की छात्रा सुचिश्मा बिस्वाल ने जेईई मेन-2026 परीक्षा में 97.33 परसेंटाइल हासिल किए हैं। इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने जेईई एडवांस्ड परीक्षा के लिए भी योग्यता प्राप्त कर ली है। सुचिश्मा की यह सफलता इसलिए भी उल्लेखनीय है क्योंकि उन्होंने इस कठिन परीक्षा की तैयारी पूरी तरह घर पर रहकर स्व-अध्ययन के माध्यम से की। उन्हें किसी कोचिंग संस्थान की सहायता नहीं लेनी पड़ी। यह उनके आत्मानुशासन और दृढ़ संकल्प को दर्शाता है। सुचिश्मा शुरू से ही मेधावी छात्रा रही हैं। वह कक्षा 10वीं की टॉपर भी रह चुकी हैं और लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करती रही हैं। विद्यालयी अध्ययन के साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करना एक बड़ी चुनौती होती है, जिसे उन्होंने सफलतापूर्वक पार किया। सुचिश्मा गेल डीएवी पब्लिक स्कूल के प्रवक्ता (कॉमर्स) श्री चितरंजन बिस्वाल और श्रीमती शुभ्रा बिस्वाल की सुपुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में उत्साह का वातावरण है। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती प्रियंका गौर ने छात्रा को बधाई देते हुए कहा, "सुचिश्मा की यह उपलब्धि प्रेरणादायक है। यह दर्शाती है कि निरंतर परिश्रम, आत्मविश्वास और सही मार्गदर्शन से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। हमें विश्वास है कि वह जेईई एडवांस्ड में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगी।" इस अवसर पर विद्यालय परिवार, शिक्षकगण और विद्यार्थियों ने सुचिश्मा को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    थाने का चौकीदार निकला हत्यारा:अमेठी में अधेड़ की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, चुनावी रंजिश में की थी हत्या
    Next Article
    रामपुर में हाइटेंशन की चपेट में आने से किशोर झुलसा:कबूतरों को दाना डालते समय हुआ हादसा, परिजन विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment