Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    थाना प्रभारी पर कुशवाहा महासभा-जिलाध्यक्ष से अभद्रता का आरोप:महोबा में पेड़ गिरने की सूचना देने पर हुई बदसलूकी, समाज ने एसपी से कार्रवाई मांगी

    1 hour ago

    2

    0

    महोबा में पुलिस के व्यवहार पर एक बार फिर गंभीर सवाल उठे हैं। अजनर रोड पर पेड़ गिरने से लगे जाम की सूचना देने पर कुशवाहा महासभा के जिलाध्यक्ष अनिल कुशवाहा से अजनर थाना प्रभारी द्वारा कथित तौर पर अभद्रता की गई। इस घटना के बाद आक्रोशित समाज के लोगों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर आरोपी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। यह मामला शनिवार को आए तेज आंधी-तूफान से जुड़ा है। अजनर रोड पर एक भारी-भरकम पेड़ सड़क के बीचों-बीच गिर गया था, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों ने इस जनसमस्या की सूचना कुशवाहा महासभा के जिलाध्यक्ष अनिल कुशवाहा को दी। एक जिम्मेदार नागरिक और जनप्रतिनिधि के तौर पर, अनिल कुशवाहा ने समस्या के समाधान के लिए अजनर थाना प्रभारी सुभाष चंद्र को फोन किया। जिलाध्यक्ष अनिल कुशवाहा का आरोप है कि जैसे ही उन्होंने फोन पर पेड़ गिरने से हो रही समस्या के बारे में बताया, थाना प्रभारी सुभाष चंद्र बिफर पड़े। उन्होंने समस्या सुनने के बजाय जिलाध्यक्ष के साथ बेहद अभद्र और अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया। पीड़ित अनिल कुशवाहा ने बताया कि उन्होंने केवल राहगीरों की परेशानी बताई थी, लेकिन बदले में उन्हें मानसिक आघात और अपमान झेलना पड़ा। इस घटना से कुशवाहा समाज में भारी आक्रोश फैल गया। नारायण दास कुशवाहा, देवेंद्र कुमार, गगन और गुमान सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने एसपी कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को एक ज्ञापन सौंपकर थाना प्रभारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस मामले में अजनर थाना प्रभारी सुभाष चंद्र का पक्ष जानने के लिए उनके सीयूजी नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका फोन नहीं उठा। फिलहाल, एसपी ने मामले की जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में नहर में मिला युवती का शव:नहीं हो पाई पहचान, लोगों ने जताई हत्या की आशंका
    Next Article
    जौनपुर में 5 हजार अपात्र राशन कार्ड रद्द होंगे:सत्यापन में तीन श्रेणियों में हुई पहचान, पात्रों को मिलेगा लाभ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment