Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दीपू के घर में डांस करते मदरसा छात्रा का वीडियो:कन्नौज में दलित युवक पर अपहरण और रेप के आरोप, बहन ने कहा- शादी हुई थी

    2 hours ago

    2

    0

    कन्नौज में मदरसे से बाहर निकली छात्रा के अपहरण और रेप के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। आरोपी के घर में साड़ी और मंगलसूत्र पहनकर छात्रा के डांस करने का वीडियो वायरल हो रहा है। आरोपी की बहनों ने पुलिस के समक्ष साक्ष्य प्रस्तुत करते हुए कहा कि छात्रा ने शादी की थी और अपनी पहचान व उम्र छिपाई थी। शहर के हम्मालीपुरा मोहल्ले में रहने वाले दीपू के घर 5 अप्रैल को करीब 50 से 60 लोग अचानक पहुंच गए। उन्होंने उसकी छत पर मौजूद छात्रा को नीचे उतारा और परिजनों के साथ मारपीट की। इस दौरान मोहल्ले के अन्य घरों में भी तोड़फोड़ और हंगामा किया गया। छात्रा के परिजनों ने दीपू और उसके दो साथियों धीरज व संजीव पर अपहरण और रेप का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हालांकि मामले में नया मोड़ तब आया, जब दीपू के घर से छात्रा के साड़ी और मंगलसूत्र पहनकर डांस करने के वीडियो वायरल होने लगे। इसके बाद दीपू की बहनें कंचन और नीतू सदर कोतवाली पहुंचीं और वीडियो सहित अन्य साक्ष्य पेश करते हुए आरोपों को झूठा बताया। उनका कहना है कि छात्रा ने अपनी उम्र और पहचान छिपाकर शादी की थी। छात्रा ने अपना नाम पूनम बताया दीपू की बहन कंचन और पड़ोस की रहने वाली रीमा ने बताया कि छात्रा अक्सर मोहल्ले में भीख मांगने आती थी। पूछने पर उसने बताया था कि उसके पिता का निधन हो चुका है और मां को चाचा अपने साथ ले गए हैं। घर बिक जाने के कारण वह बेसहारा है और मांगकर खाने को मजबूर है। पहले उसने अपना नाम शकीना बताया था, बाद में पूनम बताया। रीमा के अनुसार, जब महिलाओं ने उससे शादी के बारे में पूछा तो उसने सहमति दी। 1 अप्रैल को उससे आधार कार्ड लाने को कहा गया, जिसके बाद वह घर चली गई और 3 अप्रैल को वापस कपड़े लेकर लौटी। उसने बताया कि आधार कार्ड खो गया है और वह बालिग है। इसके बाद मोहल्ले के लोगों की मौजूदगी में कथित तौर पर शादी कराई गई, जिसके बाद छात्रा ने घर में डांस भी किया और उसे न्योछावर भी दिया गया। दीपू के घर के बाहर पुलिस तैनात घटना स्थल के पास शेखपुरा मोहल्ला मुस्लिम बहुल क्षेत्र है, जिसके चलते दो समुदायों के बीच तनाव की आशंका को देखते हुए दीपू के घर के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया है। दीपू की दोनों बहनों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है। दीपू के माता-पिता पहले ही निधन हो चुका है, जिसके चलते घर खाली पड़ा था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमरोहा के गजरौला में अज्ञात युवती का शव मिला:रेलवे लाइन के किनारे पड़ी थी लाश, जहर से मौत होने की आशंका
    Next Article
    कौशांबी में महिला ने की आत्महत्या:पारिवारिक कलह के बाद घर में फंदे से लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment