Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    थार सवारों ने मोटरसाइकिल को 5 किलोमीटर घसीटा:पेट्रोल पंप से बिना पेमेंट फरार, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

    3 hours ago

    1

    0

    ग्रेटर नोएडा में थार सवार कुछ युवकों ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मारकर करीब 5 किलोमीटर तक घसीटा। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस दौरान मोटरसाइकिल में आग लग गई और उस पर सवार दो लोग घायल हो गए। युवकों ने एक पेट्रोल पंप से बिना भुगतान किए फरार होने की कोशिश की थी, जिसके बाद कर्मचारियों का पीछा करने पर उन्होंने टक्कर मारी। यह घटना शुक्रवार शाम बादलपुर थाना क्षेत्र के धूम मानिकपुर स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुई। थार सवार युवकों ने पेट्रोल डलवाया और ऑनलाइन भुगतान का बहाना बनाकर गाड़ी भगा दी। पेट्रोल पंप के दो कर्मचारियों ने अपनी मोटरसाइकिल से उनका पीछा किया। पीछा करने के दौरान थार सवारों ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे दोनों कर्मचारी घायल हो गए। टक्कर के बाद मोटरसाइकिल थार गाड़ी के आगे फंस गई। थार सवार उसे एनएच 91 पर लगभग 5 से 7 किलोमीटर तक घसीटते रहे। घसीटने के दौरान मोटरसाइकिल में आग लग गई और उससे लपटें उठने लगीं। घटना की सूचना मिलने पर जारचा और कोट चौकी पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस ने लुहारली टोल प्लाजा के पास थार गाड़ी को रोक लिया और उसमें सवार युवकों को हिरासत में ले लिया। फिलहाल बादलपुर पुलिस के द्वारा थार गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है। हिरासत में लिए गए लड़कों से भी पूछताछ की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में सड़क हादसे में युवक की मौत:घर का था इकलौता, दो बाइकों की भिड़ंत, तीन घायल; दो मेडिकल कॉलेज रेफर
    Next Article
    कानपुर में नर्सिंग छात्रा ने किया सुसाइड:हॉस्टल में फंदे से लटककर दी जान, कुछ घंटे पहले घर से लौटी थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment