Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में नर्सिंग छात्रा ने किया सुसाइड:हॉस्टल में फंदे से लटककर दी जान, कुछ घंटे पहले घर से लौटी थी

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर में शुक्रवार को हॉस्टल में नर्सिंग छात्रा ने फंदे से लटककर जान दे दी। घटना की जानकारी तब हुई जब छात्रा ने अपने भाई का फोन नहीं उठाया। भाई को शक होने पर उसने छात्रा की एक दोस्त को फोन कर कमरे पर जाकर देखने को कहा। दोस्त जब वहां पहुंची तो कमरा अंदर से बंद मिला। इसके बाद भाई और अन्य लोग मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए। अंदर छात्रा का शव फंदे से लटकता मिला, जिसे देख सभी के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की गहन जांच की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पूरा मामला कल्याणपुर इलाके का है। दोपहर में घर से लौटी थी छात्रा मूल रूप से घाटमपुर थाना क्षेत्र के बरौली गांव की रहने वाले जगजीवन लाल खेती-किसानी करते हैं। परिवार में बड़ा बेटा प्रांजुल, बेटी आराध्या गौतम (23) और बेटा प्रबल है। प्रबल ने बताया कि वह भी कल्याणपुर पनकी रोड पर किराए पर कमरा लेकर रहता है। वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के साथ-साथ जॉब भी करता है। प्रबल ने कहा- मेरी बहन गुरुवार को हॉस्टल से घर गई थी। शुक्रवार को दोपहर में वापस हॉस्टल आ गई थी। घर आने के बाद वह लगातार बहन को फोन करता रहा l लेकिन बहन का फोन नहीं उठा जिसके बाद बगल के रूम में रहने वाली बहन की दोस्त काजल को फोन कर बहन से बात कराने के लिये कहा। जब काजल कमरे में गई तो कमरा अंदर से बंद था काफी देर तक वह दरवाजा खटकाती रही, मगर अंदर से कोई आवाज नहीं आई। जिसके बाद भाई कमरे पर आया और हॉस्टल के गार्ड व अन्य लोगों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर गया, तो बहन फंदे पर लटकी थी। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला गार्ड ने तत्काल 112 नंबर डायल कर सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही कल्याणपुर थाने का फोर्स वा फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कल्याणपुर थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों से पूछताछ की जा रही है। आज ही छात्रा अपने घर से हॉस्टल आई थी और आने के बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके से कोई सुसाइड नोट या ऐसी जानकारी जिससे यह पता चल सके की छात्रा ने ऐसा क्यों किया परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    थार सवारों ने मोटरसाइकिल को 5 किलोमीटर घसीटा:पेट्रोल पंप से बिना पेमेंट फरार, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा
    Next Article
    आचार्य नरेंद्र देव कृषि विवि में फायरिंग रेंज का उद्घाटन:कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह और ब्रिगेडियर यूएस कांदिल ने किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment