Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दरोगा भर्ती : 50 अभ्यर्थियों से 3 करोड़ ठगे:मुजफ्फरनगर में पूर्व प्रधान का AUDIO, बोला- लखनऊ पहुंचते हैं सारे रुपए

    13 hours ago

    1

    0

    यूपी में आज पुलिस एवं भर्ती बोर्ड की ओर से 75 जिलों में 1090 केंद्रों पर दरोगा भर्ती की परीक्षा आयोजित की जा रही है। 4543 पदों के लिए यह परीक्षा आयोजित हो रही है। दो दिनों तक चलने वाली इस परीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिए पुख्ता इंतजाम किये गए हैं। वहीं दूसरी ओर मुजफ्फरनगर से पुलिस भर्ती में धांधली का एक ऑडियो सामने आया है। 4 मिनट 19 सेकेंड के इस ऑडियो में दरोगा भर्ती में सीट दिलाने के नाम पर 50 अभ्यर्थियों से 3 करोड़ रुपए लेने की बात कहीं जा रही है। ऑडियो में बिचौलिया भर्ती के नाम पर ऐंठे गए पैसों को लखनऊ पहुंचाने की बात कह रहा है। वहीं सीट पक्की न होने पर पैसे लौटाने की बात पर भड़कता हुआ सुनाई दे रहा है। ऑडियो में सीट दिलाने के नाम पर पैसे लेने वाले शख्स की पहचान एक गांव के पूर्व प्रधान के रूप में हुई है। ऑडियो संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, हालांकि पुलिस का कहना है कि ऑडियो करीब 2 साल पुराना है। अब पूरा मामला विस्तार से समझ लीजिए... मुजफ्फरनगर। में यूपी पुलिस भर्ती के नाम पर बड़े पैमाने पर ठगी का मामला सामने आया है। शाहपुर थाना क्षेत्र के कसेरवा गांव निवासी ताहिर उर्फ काला प्रधान का एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। करीब 4 मिनट 19 सेकेंड के इस ऑडियो में वह भर्ती कराने के नाम पर अभ्यर्थियों से लगभग 3 करोड़ रुपये लेने की बात स्वीकार करता सुनाई दे रहा है। ऑडियो सामने आने के बाद इलाके में हलचल मच गई है। वायरल ऑडियो में ताहिर उर्फ काला कथित तौर पर कहता सुनाई देता है कि अभ्यर्थियों से इकट्ठा किया गया पैसा लखनऊ तक पहुंचाया गया था। बातचीत से संकेत मिलता है कि भर्ती प्रक्रिया में प्रभाव डालने के नाम पर यह रकम ली गई थी। हालांकि इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस इसकी जांच कर रही है। ऑडियो में एक युवक अपने पैसे वापस मांगते हुए नाराजगी जताता सुनाई देता है। दूसरी ओर से ठगी के आरोपों में घिरा व्यक्ति बहाने बनाते हुए रकम लौटाने का आश्वासन देता है। बताया जा रहा है कि यह बातचीत पीड़ितों और आरोपी गिरोह के बीच हुई थी, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। भर्ती न होने पर पैसा लौटाने का किया था वादा जानकारी के अनुसार आरोपियों ने युवाओं से कहा था कि उन्हें उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती में नौकरी दिला दी जाएगी। भरोसा करके कई अभ्यर्थियों ने लाखों रुपये तक दे दिए। जब चयन नहीं हुआ तो उन्होंने पैसे वापस मांगना शुरू कर दिया। इसी दौरान हुई बातचीत का ऑडियो अब सार्वजनिक हो गया है। ऑडियो पुराना, जांच जारी- एसपी ग्रामीण एसपी देहात आदित्य बंसल का कहना है- वायरल ऑडियो करीब दो साल पुराना बताया जा रहा है। फिलहाल इसकी सत्यता की जांच की जा रही है और संबंधित तथ्यों को जुटाया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। -------------------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… BHU की महिला डॉक्टर ने 100 इंसुलिन इंजेक्शन लगाए:सुसाइड की कोशिश की, ICU में भर्ती; सीनियर डॉक्टर से हुई थी नोकझोंक वाराणसी में BHU की जूनियर डॉक्टर ने आत्महत्या की कोशिश की है। बताया जा रहा है कि डॉक्टर ने खुद को 100 से अधिक इंसुलिन के इंजेक्शन लगाए। शुक्रवार रात उनकी दोस्त ने उन्हें फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद वह डॉक्टर के कमरे पर पहुंची। पुलिस को बुलाकर दरवाजा तुड़वाया गया। इसके बाद बेसुध हालत में पड़ी डॉक्टर को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें बीएचयू रेफर कर दिया गया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बढ़ती महंगाई और सिलेंडर की कीमतों का विरोध:आम आदमी पार्टी ने डीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन, कहा- गरीब विरोधी है सरकार
    Next Article
    स्कूल से घर लौट रही BA छात्रा से मोबाइल छीना:बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े की वारदात, CCTV में कैद हुई घटना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment