Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दरोगा ने रिश्वत में प्रोटीन-क्रेटीन पाउडर लिया, AUDIO:इटावा में युवक बाेला- 25 हजार का सामान दे चुके, अब और मांग रहा

    14 hours ago

    1

    0

    इटावा में एक दरोगा ने युवक से रिश्वत में प्रोटीन, क्रेटिन और कॉफी पाउडर ले लिया। सारा सामान लेने के बाद भी जमीन का विवाद नहीं सुलझाया और फिर से प्रोटीन पाउडर मांगने लगा। युवक को कई बार वाट्सऐप कॉल कर डिमांड की। परेशान युवक अपनी मां के साथ गुरुवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचा। आरोपी दरोगा की शिकायत की। पीड़ित का आरोप है कि अबतक दरोगा उनसे करीब 35 हजार का सामान ले चुका है। अब दोबारा प्रोटीन पाउडर और बड़े अधिकारियों के लिए मिठाई की व्यवस्था करने का दबाव बना रहा है। दरोगा का रिश्वत मांगते ऑडियो भी सामने आया है। मामले में सीओ भरथना ने जांच के आदेश दिए हैं। दरोगा का नाम अमरकांत त्यागी है। वो अहेरीपुर चौकी में तैनात है। अब विस्तार से पढ़िए मामला बृजेंद्र मूल रूप से इटावा जिला मुख्यालय से करीब 20 किमी दूर थाना बकेवर के जगमोहनपुर के रहने वाले हैं। बृजेंद्र की मां माया देवी स्वास्थ्य विभाग से रिटायर्ड हैं। बृजेंद्र ने बकेवर के जगमोहनपुर चौकी अहेरीपुर में कई साल पहले एक मकान खरीदा था। माया देवी का आरोप है कि 2010 में उनके जेठ के बेटे निरंजन लाल और सर्वेश कुमार ने मकान की दीवार तोड़कर परिवार समेत उस पर कब्जा कर लिया। नौकरी के चलते माया देवी इकलौते बेटे बृजेंद्र के साथ इटावा में किराये पर रहती थीं। कई बार कहने के बाद भी जब दबंगों ने कब्जा नहीं छोड़ा। इसका मामला कोर्ट में भी चल रहा है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद हम लोग कोर्ट चले गए। कोर्ट के आदेश पर मिला कब्जा बृजेंद्र के अनुसार लंबे समय तक मुकदमा चलने के बाद 18 मार्च 2026 को न्यायालय के निर्देश पर पुलिस ने मकान खाली करवाकर उन्हें कब्जा दिलाया था। इसके अगले महीने से ही सर्वेश और उनके परिवार के लोग दोबारा परेशान करने लगे। मकान के बाहर चबूतरे पर भैंस बांधने के साथ लकड़ी, चारा और अन्य सामान रख दिया। इससे रास्ते और मकान के इस्तेमाल में परेशानी होने लगी। दीवार निर्माण को लेकर मारपीट बृजेंद्र का कहना है कि मकान के बाहर बाउंड्री और दरवाजा लगवाने का प्रयास किया तो विपक्षियों ने दीवार तोड़ दी। मामने में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दूसरे पक्ष को चेतावनी दी थी। कुछ दिन बाद जब वह दोबारा दीवार बनवाने पहुंचे तो 6 सितंबर 2026 को सर्वेश कुमार के परिवार के पांच लोगों ने उनकी और उनकी मां की पिटाई कर दी। मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके हाथ की एक उंगली टूट गई। चौकी पहुंचने पर नहीं मिली मदद बृजेंद्र का कहना है कि खून से लथपथ हालत में वह अपनी मां के साथ अहेरीपुर चौकी पहुंचे, जिसके बाद उनको महेवा सीएचसी भेजकर मेडिकल कराया गया। इसके बाद सर्वेश समेत पांच लोगों के खिलाफ उसी रात को मुकदमा दर्ज हुआ। घटना के दो दिन बाद आरोपियों ने पुलिस से सांठगांठ कर उनकी बुजुर्ग मां समेत चार लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज करवा दिया। कार्रवाई और निर्माण की मांग पीड़ित का आरोप है कि अहेरीपुर चौकी प्रभारी अमरकांत त्यागी दर्ज मुकदमे में उंगली टूटने की धारा बढ़वाने, उनके ऊपर लगे झूठे मुकदमे को खत्म करवाने और मकान की बाउंड्री बनवाने में मदद करने के नाम पर रुपये, मिठाई और प्रोटीन-क्रिएटिन पाउडर मांग रहे हैं। मदद मांगी तो करने लगे अजीब डिमांड बृजेंद्र कुमार का कहना है कि जब चौकी प्रभारी अमरकांत त्यागी से मामले की शिकायत की गई तो दरोगा ने मदद के लिए रिश्वत के नाम पर नकदी के साथ खाने-पीने का सामान मांगा। बृजेंद्र का आरोप है कि एक बार करीब 10 हजार रुपये का सामान और 15 हजार रुपये नकद दिए जा चुके हैं। इनमें प्रोटीन, क्रेटीन और कॉफी पाउडर दिया गया। जिसका बिल भी मेरे पास है। ये सब लेने के बाद भी कोई मदद नहीं की गई। इससे परेशान होकर मां बेटे गुरुवार की दोपहर 1 बजे एसएसपी कार्यालय पहुंचे। पूरे मामले की शिकायत कर चौकी प्रभारी के खिलाफ जांच और कार्रवाई की मांग की। साथ ही मकान के बाहर बाउंड्री वॉल और दरवाजा लगवाने में सुरक्षा उपलब्ध कराने की गुहार लगाई। एसएसपी कार्यायल में सीओ रामगोपाल शर्मा ने उनकी शिकायत सुनी और सीओ भरथना आरडी मौर्य को मामले की जांच सौंपी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा में मानदेय बढ़ाने के लिए कर्मचारियों का प्रदर्शन:कैशलेस इलाज और सामाजिक सुरक्षा की मांग, नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
    Next Article
    4 महीने में ही बदले गए प्रयागराज के पुलिस-कमिश्नर पीयूष-मोर्डिया:मोहित अग्रवाल संभालेंगे कमान, अर्ध कुंभ मेले में संभाल चुके हैं जिम्मेदारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment