Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दरोगा ने युवक का कॉलर पकड़ा, वीडियो वायरल:देवरिया एसपी ने सीओ सदर को सौंपी जांच

    9 hours ago

    1

    0

    देवरिया में रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र में तैनात एक दरोगा द्वारा एक युवक का कॉलर पकड़कर खींचने का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस अधीक्षक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच सीओ सदर को सौंप दी है। बताया जा रहा है कि यह घटना मंगलवार शाम की है। जानकारी के अनुसार, रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के डिघवा पौटवा गांव में दो पक्षों के बीच भूमि विवाद चल रहा है। इसी विवाद के संबंध में एक पक्ष के अब्दुल मन्नान सिद्दीकी ने 14 फरवरी को मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद 16 फरवरी को उन्होंने पुलिस अधीक्षक को भी प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत की जांच के क्रम में मंगलवार शाम संबंधित दरोगा गांव पहुंचे थे। मौके पर पहले से ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दरोगा और एक युवक के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि दरोगा ने युवक को धक्का दिया और उसका कॉलर पकड़ लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने दरोगा की इस कार्रवाई का विरोध किया, जिससे कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसी बीच, किसी ग्रामीण ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में दरोगा और कुछ ग्रामीणों के बीच धक्का-मुक्की जैसी स्थिति भी दिखाई दे रही है। बाद में अन्य लोगों के हस्तक्षेप से मामला शांत कराया गया। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने इस प्रकरण को गंभीर मानते हुए इसकी जांच सीओ सदर को सौंपी है। सीओ सदर द्वारा जांच पूरी कर रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को सौंपी जाएगी, जिसके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि जांच निष्पक्ष तरीके से की जाएगी और दोषी पाए जाने पर संबंधित कर्मियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर देहात में छात्र परीक्षा के दौरान बेहोश:स्वास्थ्य टीम ने मौके पर प्राथमिक उपचार दिया, हालत सामान्य
    Next Article
    गाजियाबाद में यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू:10वीं हिंदी का पेपर देकर निकले छात्रों ने संतोष जताया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment