Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू:10वीं हिंदी का पेपर देकर निकले छात्रों ने संतोष जताया

    7 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो गईं। पहले दिन सुबह की पाली में कक्षा 10वीं का हिंदी का पेपर आयोजित किया गया। जिले भर के परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही छात्र-छात्राओं की भीड़ देखी गई। प्रशासन ने परीक्षाओं को शांतिपूर्ण और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली थीं। इस वर्ष जिले में 53 हजार से अधिक परीक्षार्थी इन परीक्षाओं में शामिल हो रहे हैं, जिनमें 10वीं के 28,574 और 12वीं के 25,314 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। परीक्षा का आयोजन 64 केंद्रों पर किया जा रहा है। पहली पाली सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:15 बजे तक निर्धारित है। परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए जिले को पांच जोन में बांटा गया है और प्रत्येक केंद्र पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। गाजियाबाद के इनग्राहम इंटर कॉलेज में भी सुबह की पाली में छात्रों ने 10वीं का हिंदी का पेपर दिया। परीक्षा देकर बाहर निकले छात्रों के चेहरों पर संतोष का भाव स्पष्ट नजर आया। छात्रा खुशी ने बताया कि हिंदी का पेपर बहुत अच्छा गया। उसने कहा कि मैंने जैसी तैयारी की थी, वैसे ही सवाल आए। हमारे शिक्षक ने हमें अच्छे से पढ़ाया था, जिसकी वजह से मेरा पेपर सही हुआ। खुशी ने यह भी जोड़ा कि मेहनत और सही मार्गदर्शन मिलने पर परीक्षा कठिन नहीं लगती। वहीं, छात्र दीपांशु ने भी अपने पेपर को अच्छा बताया। उसने जानकारी दी कि उसने रात 2 बजे तक पढ़ाई की और सुबह 4 बजे उठकर लाइव क्लास भी ली थी। दीपांशु के अनुसार, पेपर पूरा सिलेबस से ही आया था। उसने बताया कि वह पुलिस में भर्ती होना चाहता है और अच्छे अंक प्राप्त कर अपने सपने को पूरा करने के लिए सभी पेपर अच्छे से देगा। उसने यह भी कहा कि मेहनत और लगन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दरोगा ने युवक का कॉलर पकड़ा, वीडियो वायरल:देवरिया एसपी ने सीओ सदर को सौंपी जांच
    Next Article
    सलमान के पिता सलीम खान वेंटिलेटर पर:ब्रैन हेमरेज हुआ, सर्जिकल प्रोसीजर के बाद डॉक्टर बोले- कोई ब्रेन सर्जरी नहीं हुई; अस्पताल पहुंच रहा है परिवार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment