Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दरोगा ने युवक को मारे छह थप्पड़:बिजनौर में पिटाई का वीडियो आया सामने, जांच शुरू

    1 hour ago

    1

    0

    बिजनौर के मंडावली क्षेत्र से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक दरोगा एक युवक की पिटाई करते हुए दिख रहा है। 12 सेकंड के इस वीडियो में दरोगा युवक को छह थप्पड़ मारता नजर आ रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो में युवक चुपचाप खड़ा है, तभी दरोगा उस पर ताबड़तोड़ थप्पड़ बरसाने लगता है। बताया जा रहा है कि वीडियो में युवक की पिटाई करने वाले दरोगा मंडावली थाना क्षेत्र की भागुवाला चौकी के इंचार्ज संजय कुमार यादव हैं। युवक पर दुकान से कुछ सामान चुराने का आरोप था। पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी है कि यह वीडियो आठ महीने पुराना है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद में मीटर रीडर बर्खास्त:उपभोक्ता ने बिल जमा करने के लिए 25 हजार रुपये दिए, पैसे अपने पास रख लिए थे
    Next Article
    पति की गर्लफ्रेंड के बाल घसीटकर पीटा, VIDEO:कानपुर में चौराहे पर दोनों को साथ घूमते देख पत्नी भड़की, दोनों ने एक-दूसरे को पीटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment