Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दुर्गंध में जीने को मजबूर कांशीराम कॉलोनी के लोग:मुख्य रास्ते पर सीवर का पानी, सड़कें जर्जर; कल्याण सिंह वार्ड की बदहाल तस्वीर

    19 hours ago

    2

    0

    नगर निगम में शामिल होने के बाद भी कल्याण सिंह वार्ड बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहा है। वार्ड की सड़कों की हालत खस्ताहाल है, जबकि सीवर और पेयजल कनेक्शन जैसी मूलभूत सुविधाएं अब भी अधूरी हैं। निजी बिल्डरों की बसाई नई कॉलोनियों से लेकर गांवों तक गंदगी, जलभराव और अव्यवस्थाओं का आलम है। सबसे खराब स्थिति सदरौना स्थित कांशीराम कॉलोनी की है, जहां सीवर का गंदा पानी सड़कों पर भरा रहता है। दुर्गंध और रेंगते कीड़ों के बीच लोग रहने को मजबूर हैं। वहीं, वार्ड में सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण भी बड़ी समस्या बना हुआ है। दैनिक भास्कर एप ‘वार्ड परिक्रमा’ मुहिम चला रहा है। इसके तहत नगर निकाय के वार्डों की वास्तविक स्थिति जानने की कोशिश की जा रही है। इसी क्रम में हमारी टीम वार्ड नंबर-9 कल्याण सिंह में पहुंची। यहां के प्रमुख कॉलोनियों, मोहल्लों, इलाकों का हाल जाना। निवासियों से बात कर उनकी समस्या समझने की कोशिश की। 3 तस्वीरों में देखिए वॉर्ड की ग्राउंड रियलिटी- वार्ड की बड़ी समस्याएं सड़क और नाला नहीं. सरोसा भरोसा में मोती झील, श्याम सिटी और रघुनंदन बिहार में सड़क, नाले की समस्या सबसे बड़ी है। यहां पर कच्ची सड़क होने के कारण लाेगों को परेशानी होती है। इससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। लोगों का कहना है कि मामले में नगर निगम के अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई है। बावजूद इसके कोई सुनने वाला नहीं है। बादल खेड़ा और गुल्लू खेड़ा में नाले की समस्या है। यहां पर बारिश में दिनों में जलभराव की समस्या सबसे बड़ी है। बादल खेड़ा से होते हुए 135 करोड़ का मुख्य नाला कल्याण सिंह और न्यू हैदरखेड़ा से होकर जा रहा है। कांशी राम कॉलोनी में लोगों का जीना दूभर. कांशीराम कॉलोनी में सीवर का गंदा पानी भरने के कारण लोग नरकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। यहां पर मुख्य रास्ते पर सीवर का गंदा पानी दो फीट तक भरा हुआ है। इसके साथ ही पूरी कॉलोनी में जगह-जगह सीवर का गंदा पानी है। दुर्गंध के बीच लोग जीने को मजबूर हैं। लोगों का कहना है कि तीन साल से नगर निगम में शामिल होने के बाद कॉलोनी के नाले और सीवर चौक है। 11 करोड़ का बजट नाला बनाने के लिए दिया गया था,लेकिन अभी तक यह नहीं बना है। मामले में लोग स्थानीय पार्षद आशा रावत, विधायक राजेश्वर सिंह और मेयर सुषमा खर्कवाल से भी शिकायत कर चुके हैं। सीवर और पानी कनेक्शन नहीं, कूड़ा कलेक्शन में लापरवाही. क्षेत्र में सीवर और पानी का कनेक्शन नहीं है। ऐसे में लोगों को खुद ही प्राइवेट सीवर बनाने पड़ रहे हैं। साथ ही कूड़ा कलेक्शन में लापरवाही भी बरती जा रही। पीने के पानी की समस्या सबसे अधिक है। इसके लिए डीपीआर बनाने का प्रस्ताव दिया गया है, लेकिन कोई काम अब तक शुरू नहीं हुआ है। क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट की भी समस्या है। नई कॉलोनियों में स्थिति खराब बनी हुई है। अंत्येष्टि स्थल नहीं है। लोगों ने इसकी मांग की है। सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण की समस्या है। पार्कों की बाउंड्री जर्जर बनी हुई है। साथ ही कूड़ा कलेक्शन का काम कर रही एलएस संस्था लापरवाही बरत रही। आए दिन लोग इसकी शिकायत कर रही। लोग बोले- घरों में गंदे सीवर की दुर्गंध कांशीराम कॉलोनी में रहने वाली संगीता शर्मा ने बताया कि हमारे घरों में गंदा पानी भरा रहता है। कोई सुनवाई नहीं हो रहा है। हम लोग परेशान हो गए हैं। गंदगी और दुर्गंध के बीच लोग जीने को मजबूर हैं। मुख्य सड़क बन गई नाला रीना अवस्थी बताती हैं कि हम लोग कीड़े मकौड़े के बीच में रहने को मजबूर हैं। वह सीधे घरों में पहुंच जाते हैं। यह रोज की सम्स्या है। जब हम लोग शिकायत करते हैं तो कोई सुनता नहीं है। पार्षद आशा रावत कहती हैं कि कॉलोनी से उनको वोट नहीं मिला। वह झूठ बोलती हैं हमने वोट दिया है। वह हमसे मिलकर गई थीं। मुख्य रास्ते पर गंदा पानी, वैन फंस जाती है आठ साल के कृष्णा बताते हैं कि ब्लाक नंबर दो में रहते हैं। वह बताते हैं कि स्कूल नहीं जा पाते हैं। वैन यहीं पर लड़खड़ा जाती है। पार्षद बोलीं- 3 साल बाद भी नहीं सुधरी कांशीराम कॉलोनी पार्षद आशा रावत बताती हैं कि जब से यहां से पार्षद बने हैं। तब से कांशी राम कॉलोनी का मुद्दा उठा रहे हैं। लेकिन तीन साल बाद भी नगर निगम की तरफ से कोई काम नहीं किया गया है। नगर निगम में इसके लिए लेटर भी भेज रहे हैं। यहां पर जलभराव की भी समस्या है। लगातार प्रयास भी कर रहे। सरोजनीनगर विधायक के पास भी लोग मुद्दा लेकर गए थे,लेकिन फिर भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। हम तो विपक्ष में होकर भी आवाज उठा रहे। मेयर और विधायक से रिक्वेस्ट कर रहे हैं कि इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाए। क्यों कि वहां पर लोग नरकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। उनका कहना है कि हमने वार्ड में रिकॉर्ड सड़क बनाने का काम किया है। नगर निगम का हेल्पलाइन नंबर : पाइप लाइन में लीकेज, गंदे पानी की सप्लाई होने पर नगर निगम के हेल्पलाइन नंबर पर जानकारी दी जा सकती है। इसके लिए कंट्रोल रूम नंबर- 8177054100, 8177054003, 8177054010 पर कॉल करना होगा। अपने वॉर्ड की कवरेज और समस्याओं की जानकारी देने के लिए वॉट्सएप नंबर 9452909661 पर मैसेज कीजिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें:काशी विश्वनाथ मंदिर में चढ़ावे की गिनती सरकारी कर्मचारियों से कराने की मांग, जमीनी विवाद में युवक की हत्या
    Next Article
    अलीगढ़ में उधार के पैसे मांगने पर युवक को पीटा:ट्रैक्टर के पैसे के लेनदेन को लेकर था विवाद,बेटों संग घर में घुसकर की मारपीट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment