Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दोस्तों ने दिव्यांग को पीटकर मार डाला, 4 गिरफ्तार:बागपत में भैंसा चोरी के शक में की थी हत्या, खेत में दफनाया शव

    3 hours ago

    2

    0

    बागपत में दाहा गांव निवासी एक माह से लापता दिव्यांग युवक की हत्या का खुलासा हुआ है। आरोपियों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर हत्या करने के बाद शव को निरपुड़ा गांव के गन्ने के खेत में गड्ढा खोदकर दबा दिया था। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। देखिए मामले से जुड़ी तस्वीरें… अब पढ़िए पूरा मामला… दाहा गांव में युवक की हत्या का मामला समाने आया है मृतक की पहचान दाहा गांव निवासी संजय उर्फ संजू के रूप में हुई है। मृतक के भाई अरविंद उर्फ बिल्लू शर्मा ने सोमवार को दोघट थाने में तहरीर देकर बताया था कि उनका भाई संजय एक माह से लापता है। वह निरपुड़ा निवासी सचिन के यहां मजदूरी करता था। उन्होंने सचिन और उसके साथियों पर हत्या की आशंका जताई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर सचिन से पूछताछ की, तो पूरे घटनाक्रम का खुलासा हो गया। पूछताछ में सचिन ने बताया कि होली के दिन उसके खेत से एक भैंसा गायब हो गया था, जिसका शक उसे संजय पर था। इसी शक के चलते सचिन ने अपने साथियों आकाश, अजीत और शुभम के साथ मिलकर संजय की बेरहमी से पिटाई कर दी। पिटाई के दौरान उसके प्राइवेट पार्ट पर गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। पहले आरोपियों को लगा कि संजय बेहोश है, लेकिन काफी देर तक कोई हरकत न होने और मुंह से खून निकलने पर उन्हें उसकी मौत का पता चला। इसके बाद चारों ने मिलकर सचिन के नलकूप के पास गन्ने के खेत में कूड़े के बीच गड्ढा खोदकर शव को दबा दिया, ताकि किसी को इसकी जानकारी न हो सके। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर बड़ौत के नायब तहसीलदार की मौजूदगी में गन्ने के खेत से शव को बाहर निकलवाया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। थाना प्रभारी दोघट केवल सिंह ने बताया- सचिन पुत्र कृष्णपाल और उसके साथी आकाश, अजीत व शुभम ने भैंसा चोरी के शक में संजय की पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्कूल वैन चालक से युवक ने की अभद्रता:पुलिस से धक्का-मुक्की, प्रबंधक की तहरीर पर FIR दर्ज
    Next Article
    सुनील गावस्कर को नहीं मिल रहे 'धुरंधर 2' के टिकट, परेशान होकर 'जमील जमाली' से मांगी मदद, 'कहीं से जुगाड़ कर दो'

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment