Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देश में LPG की किल्लत, इंडक्शन की मांग बढ़ी:अमेजन में प्रोडक्ट की 30 गुना तक बिक्री, कई ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर आउट ऑफ स्टॉक

    8 hours ago

    1

    0

    देश में एलपीजी की उपलब्धता की बढ़ती चिंता के बीच की ऑनलाइन शॉपिग प्लेटफॉर्म पर इंडक्शन की मांग अचानक बढ़ गई है। कई ई-कॉमर्स साइट्स पर ये प्रोडक्ट आउट ऑफ स्टॉक हो गया है। अमेजन, फ्लिपकार्ट और ब्लिंकिट जैसे प्लेटफॉर्म पर इंडक्शन के स्टॉक में खासी कमी देखने को मिल रही है। ब्लिंकिट पर तो लगभग सभी मॉडल आउट ऑफ स्टॉक दिख रहे हैं, जबकि अमेजन और फ्लिपकार्ट पर भी कुछ ही ब्रांड मिल रहे हैं। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और गैस सप्लाई पर असर के कारण कई शहरों में लोग एलपीजी सिलेंडर न मिलने से परेशान हैं। इसी वजह से बैकअप के तौर पर इंडक्शन कुकटॉप खरीद रहे हैं। अमेजन पर इंडक्शन आउट ऑफ स्टाक फ्लिपकार्ट पर इंडक्शन के कुछ ही मॉडल मिल रहे, कई आउट ऑफ स्टॉक ब्लिंकिट पर इंडक्शन का एक ही मॉडल दिखा रहा, वह भी आउट ऑफ स्टॉक इंडक्शन की मांग बढ़ने के कारण कीमत बढ़ी भारत में आमतौर पर इंडक्शन की कीमत ₹1300 से ₹2000 से शुरू होती हैं। वहीं, मिड रेंज जाने पर यह ₹2,000 - ₹3,500 में मिलता हैं। प्रीमियम मॉडल ₹3,500 - ₹4,500+ का होता है। इंडक्शन कुकटॉप की मांग बढ़ने के बाद कई ब्रांड के मॉडल की कीमतों में करीब 10-20% तक बढ़ोतरी देखी जा रही है। वही दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई और कोलकाता जैसे शहरों में इंडक्शन की बिक्री तेजी से बढ़ी है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर रिकॉर्ड बिक्री ई-कॉमर्स कंपनियों के मुताबिक पिछले कुछ दिनों में इंडक्शन की बिक्री में तेज उछाल आया है। अमेजन पर बिक्री करीब 30 गुना और फ्लिपकार्ट पर बिक्री करीब चार गुना हो गई। इसके अलावा इलेक्ट्रिक केटल, राइस कुकर और अन्य इलेक्ट्रिक कुकिंग उपकरणों की बिक्री भी तेजी से बढ़ रही है। इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेलर क्रोमा के मुताबिक पिछले कुछ दिनों में इंडक्शन कुकटॉप की मांग करीब 3 गुना बढ़ गई है। वहीं, किचन अप्लायंस बनाने वाली कंपनी स्टोवक्राफ्ट ने बताया कि ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उनकी साप्ताहिक बिक्री करीब चार गुना तक बढ़ गई है। सरकार बोली- घबराने की जरूरत नहीं हालांकि सरकार ने लोगों से कहा हैं कि घबराने की जरूरत नहीं है। देश की ऊर्जा सप्लाई सुरक्षित है और एलपीजी उत्पादन भी बढ़ाया गया है। अधिकारियों के अनुसार घरेलू एलपीजी की सप्लाई सामान्य है और सिलेंडर बुकिंग के बाद लगभग ढाई दिन में डिलीवरी हो रही है। --------------------------- ये खबर भी पढ़ें… भारत के पास कितने दिन की LPG बची:जंग लंबी छिड़ी तो सरकार कहां से लाएगी रसोई गैस; आपको क्या करना चाहिए भोपाल के रहने वाले आदित्य ने 6 मार्च को IVRS कॉल से एक LPG सिलेंडर बुक किया। आमतौर पर 1 दिन बाद सिलेंडर की होम डिलीवरी हो जाती थी। जब 3 दिन बाद भी सिलेंडर घर नहीं पहुंचा, तो उन्होंने वापस IVRS डायल किया। नंबर इनवैलिड बताने लगा। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    फारूक अब्दुल्ला बोले-ऊपर वाले ने मुझे बचाया:मुझे लगा पटाखे की आवाज है; शादी में जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम पर फायरिंग हुई थी
    Next Article
    भास्कर अपडेट्स:मंदिरों में पशु बलि पर रोक लगाने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment