Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में युग में मानवीय मूल्यों पर संवाद:तहरीम दास मेमोरियल डायलॉग में विशेषज्ञों ने रखे विचार

    2 hours ago

    1

    0

    इंस्टीट्यूट ऑफ करियर स्टडीज और अवध गर्ल्स डिग्री कॉलेज ने सालाना तहरीम दास मेमोरियल डायलॉग का आयोजन किया। इस वर्ष कार्यक्रम का विषय 'टेक्नोलॉजी इनेबल्स, ह्यूमन वैल्यूज़ एम्पावर: AI के युग में जीवन के सबक' था। कार्यक्रम की शुरुआत गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई। कॉलेज की मैनेजिंग कमेटी की प्रेसिडेंट ज़रीन विक्काजी ने अतिथियों का स्वागत किया। वहीं, मैनेजर सेक्रेटरी प्रो. निशि पांडे ने स्व. तहरीम दास के जीवन और उनके योगदान को याद किया। डॉ. अमृता दास ने पैनलिस्टों का परिचय कराते हुए तेजी से बदलते तकनीकी दौर पर चर्चा की शुरुआत की। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग पर चर्चा मुख्य वक्ता बुलबुल गोदियाल ने कानून के क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के उपयोग और उससे जुड़े खतरों पर प्रकाश डाला। उन्होंने जोर दिया कि AI जानकारी जुटाने में सहायक हो सकता है, लेकिन न्याय प्रदान करने के लिए मानवीय समझ और संवेदनशीलता अत्यंत आवश्यक है।किरण चोपड़ा ने डेटा संग्रह और प्रोसेसिंग में AI की भूमिका पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री में AI के बढ़ते उपयोग के साथ-साथ इससे जुड़े अवसरों और चुनौतियों पर भी विस्तृत चर्चा की। एक शांतिपूर्ण मेडिटेशन सत्र कराया डॉ. माला मेहरा ने उस समय को याद किया जब तकनीक इतनी हावी नहीं थी। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि इंसानी संवाद और मानवीय हस्तक्षेप हमेशा सबसे महत्वपूर्ण रहेंगे। उनके अनुसार, AI एक सहायक उपकरण मात्र है, जिसका उपयोग सही और संतुलित तरीके से किया जाना चाहिए। कार्यक्रम में पैनलिस्टों के साथ एक रोचक सवाल-जवाब सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें छात्रों और दर्शकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इसके बाद, डॉ. श्रुति शुक्ला ने सहज योग के माध्यम से एक शांतिपूर्ण मेडिटेशन सत्र कराया।कार्यक्रम का समापन कॉलेज की प्रिंसिपल प्रो. बीना राय द्वारा औपचारिक धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली के डीएम-एसएसपी हाईकोर्ट में तलब:घर के अंदर नमाज़ पढ़ने से रोकने का मामला, पेश न हुए तो गैर जमानती वारंट
    Next Article
    लखनऊ में आदिनाथ भगवान का जन्मकल्याणक महोत्सव:जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर का मंदिरों में विशेष पूजन-अर्चन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment